हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs ENG: रनआउट पर बुरी तरह भड़क गए बाबर आजम, आगा सलमान को दी गाली? देखें वीडियो

विज्ञापन
PAK vs ENG 3rd Test Babar Azam Agha Salman

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम यूं तो मैदान और ड्रेसिंग रूम में शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में वे साथी खिलाड़ी पर बुरी तरह भड़क गए। ये नजारा 59वें ओवर में देखने को मिला। इंग्लैंड के युवा गेंदबाज रेहान अहमद इस ओवर की लास्ट बॉल डालने जा रहे थे। बाबर 78 रन बनाकर खेल रहे थे और उन्हें इस पारी में शतक की उम्मीद थी। शानदार बल्लेबाजी कर रहे बाबर चाहते थे कि स्ट्राइक पर खड़े आगा सलमान इस बॉल को जैसे-तैसे खेल लें, लेकिन आगा सलमान ने थोड़ी जल्दबाजी कर दी।

बेन फोक्स ने उड़ा डालीं गिल्लियां 

सलमान ने गेंद को स्क्वेयर लेग की ओर मोड़ा और बाबर आजम को हिचकिचाते हुए रन का कॉल कर दिया। इधर हैरी ब्रुक गेंद की ओर दौड़े तो दूसरी ओर बाबर आजम स्ट्राइकर एंड की ओर दौड़ पड़े, लेकिन इससे पहले कि वो क्रीज पर पहुंच पाते। हैरी ने विकेटकीपर बेन फोक्स को शानदार थ्रो दे दी, इसके बाद पोप ने बॉल हाथ में आते ही गिल्लियां बिखेर डालीं। बाबर आजम अपने रनआउट पर इतनी बुरी तरह उखड़ गए कि जाते-जाते आगा सलमान को भला-बुरा कहने लगे। बाबर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बाबर आजम ने पहली बार अपना टेंपर खोया है, जिसके बाद वे सलमान को गाली देते देखे गए।

और पढ़िए – IND vs BAN: कुलदीप यादव ने झटके 8 विकेट, भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से दी मात

विज्ञापन
और पढ़िए – IND vs BAN: घुटना टेक शॉट मारने जा रहे थे शाकिब, Kuldeep Yadav ने अपनी चालाकी से कर दिया खेल, देखें वीडियो

पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए 304 रन 

बहरहाल, बाबर के आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और 79 ओवर में 304 रन बनाकर आउट हो गई। अजहर अली ने 45 रन बनाए। हालांकि आगा सलमान ने इसके बाद अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 56 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने 4 और रेहान अहमद ने 2 विकेट चटकाए। ओली रॉबिनसन, मार्क वुड और जो रूट को एक-एक विकेट मिला।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola