हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs ENG: अबरार अहमद का जादू, पहले ही ओवर में कर दिया क्रॉले का शिकार, देखें वीडियो

विज्ञापन
PAK vs ENG 3rd Test Abrar Ahmed Zak Crawley

नई दिल्ली: अबरार अहमद! पाकिस्तान का वो गेंदबाज जिसने डेब्यू से पहले ही कह दिया था कि वो कुछ बड़ा करने वाला है और जब वो मैदान पर उतरा तो उसने क्रिकेटप्रेमियों को वाकई दंग कर दिया। पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान की टीम 79 ओवर में 304 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद जैसे ही इंग्लिश टीम बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद ने पहले ही ओवर में झटका दे दिया।

खड़े ही रह गए जैक क्रॉले

ये नजारा पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला। जैक क्रॉले खाता नहीं खोल सके थे। वह चार गेंदों का सामना कर चुके थे। इतने में जैसे ही अबरार ने पांचवीं गेंद डाली ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद इस कदर अंदर घुसी कि क्रॉले बस खड़े कि खड़े ही रह गए।

और पढ़िए – IND vs BAN: घुटना टेक शॉट मारने जा रहे थे शाकिब, Kuldeep Yadav ने अपनी चालाकी से कर दिया खेल, देखें वीडियो

विज्ञापन

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1604091556142661632

बिना खाता खोले ही लौट गए क्रॉले

क्रॉले ने बल्ले से इस गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन अबरार ने उन्हें चारों खाने चित कर दिया। क्रॉले को बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा। दूसरे टेस्ट में डेब्यू के बाद से ही अबरार अपनी गेंदबाजी का कहर बरपाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने हर ईनिंग के पहले ही ओवर में विकेट चटकाया है। अबरार ने अपने पिछले और डेब्यू मैच में 11 विकेट चटकाकर रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन

और पढ़िए – IND vs BAN: कुलदीप यादव ने झटके 8 विकेट, भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से दी मात

जैक लीच की शानदार गेंदबाजी 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के 3 ओवर में 7 रन बन चुके हैं और वह 297 रन पीछे चल रही है। बेन डकैट 4 और ओली पोप 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 31 ओवर में 140 रन देकर 4 विकेट चटकाए। डेब्यूटेंट रेहान अहमद ने 22 ओवर में 89 रन देकर 2 विकेट निकाले। रेहान ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया था। वह इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर बन गए।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola