नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 26 रनों से शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रचा। इंग्लैंड ने दोनों टेस्ट जीतने पर 22 साल बाद पाकिस्तान में कोई टेस्ट सीरीज जीती है। हालांकि घर में टेस्ट सीरीज हारने के बाद कप्तान बाबर आजम को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। वह पाकिस्तान की दूसरी पारी में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। एक वक्त लग रहा था कि 355 रन के टार्गेट को पाकिस्तान आसानी से अचीव कर लेगा, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने वापसी की और पाकिस्तान को धूल चटा दी।

और पढ़िए – IND vs BAN test: टीम इंडिया को बड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से बाहर हुए 2 दिग्गज खिलाड़ी

बाबर बोले- फिर टेस्ट छोड़ दें

बहरहाल, पाकिस्तान के कप्तान को इस मैच के बाद सवालों का सामना करना पड़ रहा है। मैच के बाद बाबर आजम के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवाल दागे गए। इनमें से एक सवाल पर बाबर के जवाब ने बोलती बंद कर दी। एक पत्रकार ने उनसे कहा- कई फैंस का कहना है कि आपको और रिजवान को सिर्फ टी 20 पर फोकस करना चाहिए। टेस्ट में जैसे ही वे आउट होते हैं, पूरी टीम पीछे से बिखरती चली जाती है। बाबर ने इस पर पत्रकार को टोकते हुए कहा- तो आप क्या चाहते हैं कि टेस्ट छोड़ दें? इस पर पत्रकार ने कहा- मेरा सवाल ये है कि आप इस बारे में क्या सोचते हैं। बाबर ने कहा- सर हम ऐसा कुछ नहीं सोच रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/grassrootscric/status/1602243961518804994

https://twitter.com/ICC/status/1602219646761025538

और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘इसमें कोई मिस्ट्री नहीं है…’, अबरार अहमद की गेंदबाजी पर बेन डकेट ने दिया बड़ा बयान

मार्क वुड की शानदार गेंदबाजी 

इंग्लैंड की ऐतिहासिक जीत में मार्क वुड का योगदान रहा। उन्होंने दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए। जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिनसन ने दो-दो विकेट निकाले। जैक लीच और जो रूट ने एक-एक विकेट झटका। इंग्लैंड के इन गेंदबाजों ने पाकिस्तान को दूसरे ही सेशन में चित कर दिया। पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील 94 और इमाम उल हक 60 रन बनाकर आउट हुए। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 17 दिसंबर से खेला जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ