ENG vs PAK 2nd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं पाकिस्तान की टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पाकिस्तान ने तीन बदलाव किए हैं। टीम से अजहर अली, नसीम शाह और हैरिस राउफ बाहर हो गए हैं वहीं उनकी जगह मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ और अबरार अहमद को मौका दिया गया है।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (wk), जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (c), विल जैक, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, जाहिद महमूद, मोहम्मद अली, अबरार अहमद
पाकिस्तान को पहले टेस्ट में मिली थी हार
दोनों ही टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को मात दे दी थी। इस जीत के साथ अंग्रेजों ने 1-0 की बढ़त भी ले ली थी। पहली हार के बाद पाकिस्तान एक जोरदार वापसी करना चाहेगा और सीरीज को बराबर करने के लिए दूसरा टेस्ट जीतना चाहेगा। पाकिस्तान की टीम को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप का फाइनल खेलना है तो उसके लिए ये जीतना बेहद जरुरी है।
पाकिस्तान के लिए परेशानी
दूसरा टेस्ट मैच खेल रही पाकिस्तान की टीम के लिए गेंदबाजों की चोट बड़ी परेशानी बनती जा रही है। टीम के लीड गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पहले ही घुटने की चोट दोबारा उभरने की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे हैं। वहीं, रावलपिंडी टेस्ट में डेब्यू करने वाले हारिस रउफ भी पहले मैच में ही चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा नसीम शाह भी कंधे की चोट के चलते बाहर हो सकते हैं। उन्हें पहले मैच में ही कंधे में परेशानी हो रही थी।
और पढ़िए –PAK vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान…टीम में लौट आया घातक गेंदबाज
भारत में ENG vs PAK 2nd टेस्ट का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट भारत में SonyLiv ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
भारत में ENG vs PAK दूसरा टेस्ट किस समय शुरू होगा?
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे (स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे) शुरू होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
4 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
26 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
44 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
48 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines