ENG vs PAK 2nd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार 10:30 बजे से होगी। दोनों ही टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को मात दे दी थी। इस जीत के साथ अंग्रेजों ने 1-0 की बढ़त भी ले ली थी।
पहली हार के बाद पाकिस्तान एक जोरदार वापसी करना चाहेगा और सीरीज को बराबर करने के लिए दूसरा टेस्ट जीतना चाहेगा। पाकिस्तान की टीम को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप का फाइनल खेलना है तो उसके लिए ये जीतना बेहद जरुरी है।
पाकिस्तान के लिए परेशानी
दूसरा टेस्ट मैच खेल रही पाकिस्तान की टीम के लिए गेंदबाजों की चोट बड़ी परेशानी बनती जा रही है। टीम के लीड गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पहले ही घुटने की चोट दोबारा उभरने की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे हैं। वहीं, रावलपिंडी टेस्ट में डेब्यू करने वाले हारिस रउफ भी पहले मैच में ही चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा नसीम शाह भी कंधे की चोट के चलते बाहर हो सकते हैं। उन्हें पहले मैच में ही कंधे में परेशानी हो रही थी।
भारत में ENG vs PAK 2nd टेस्ट का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट भारत में SonyLiv ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
भारत में ENG vs PAK दूसरा टेस्ट किस समय शुरू होगा?
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे (स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे) शुरू होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
54 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines