PAK vs ENG 2nd Test: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) रिप्लेसमेंट के तौर पर Hasan Ali को टीम में शामिल कर सकता है।
क्रिकइंफो की खबर के अनुसार, हसन अली के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की जगह लेने की संभावना है। रऊफ को ग्रेड-2 स्ट्रेन के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा है। जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान हो सकता है, क्योंकि 9 दिसंबर से मुल्तान में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की मानें तो पाकिस्तान शुक्रवार से मुल्तान में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए मूल 18 सदस्यीय टीम के बाहर के तेज गेंदबाज को बुलाएगा। रऊफ के चोटिल होने के बाद पाकिस्तान के लिए पहला टेस्ट नहीं खेलने वाले एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर थे, लेकिन वसीम जूनियर को अभी टेस्ट मैच खेलना है, जबकि टीम में पहले से ही बाकी शामिल सभी युवा गेंदबाज हैं, ऐसे में पाकिस्तान एक अनुभवी गेंदबाज को ला सकता है। इस पर हसन अली फिट बैठते हैं।
हसन अली ने कायद-ए-आज़म ट्रॉफी में मचाया था धमाल
हसन हाल को 2021 के लिए पाकिस्तान का टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर नामित किया गया था। हालांकि बाद में खराब फॉर्म के चलते उनकी टीम में जगह नहीं बनी। पिछले एक साल में उनका टेस्ट में प्रदर्शन के स्तर में तेजी से गिरावट आई है। उन्होंने जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें जगह नहीं दी गई। हसन अली ने दक्षिणी पंजाब के लिए हाल ही में समाप्त हुई कायद-ए-आज़म ट्रॉफी में 40 रन देकर 14 विकेट लिए थे।
हसन अली खेल चुके हैं 21 टेस्ट मैच
हसन अली ने 2017 में पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह अब तक 21 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 40 इनिंग्स में 77 विकेट अपने नाम किए। 27 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर है। हसन अली को उछाल मिलता है, जो पाकिस्तान के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे हारिस रऊफ
आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच के दौरान गुरुवार को फील्डिंग के दौरान गेंद पर लुढ़कने के बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को चोट लग गई थी। इसके बाद शुक्रवार को अस्पताल में उनकी मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एमआरआई) कराई गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “स्कैन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मेडिकल स्टाफ द्वारा किए गए आकलन से पता चला है कि तेज गेंदबाज को ग्रेड-2 का तनाव हुआ है।”
और पढ़िए –PAK vs ENG: बॉल समझ नहीं आई क्या? रिपोर्टर के सवाल पर बाबर आजम ने दिया ईमानदारी का जवाब
लाहौर जाएंगे हारिस रऊफ
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जारी किए गए बयान में आगे कहा गया है कि “हारिस लाहौर जाएंगे, जहां वह नेशनल हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।” तेज गेंदबाज के बाहर होने से पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई है क्योंकि स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पहले ही फिटनेस के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए थे, जिससे गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
6 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
28 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
40 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines