---विज्ञापन---

Yassine Bounou: चीते सी छलांग बाज की नजर से बचाए गोल, यासिने बोनो ने मोरक्को के लिए रच दिया इतिहास, देखें वीडियो

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में रोमांच का गजब नजारा देखा जा रहा है। मंगलवार को स्पेन-मोरक्को के बीच खेले गए नॉकआउट मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरकार इस मुकाबले को दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में मोरक्को ने जीत इतिहास रच दिया। मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 3-0 […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में रोमांच का गजब नजारा देखा जा रहा है। मंगलवार को स्पेन-मोरक्को के बीच खेले गए नॉकआउट मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। आखिरकार इस मुकाबले को दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में मोरक्को ने जीत इतिहास रच दिया। मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 3-0 से शिकस्त देकर न केवल वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया, बल्कि पहली बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर इतिहास भी रच दिया।

और पढ़िए FIFA World Cup 2022: कौन सी टीमें जीत सकती हैं फीफा वर्ल्ड कप 2022? Lionel Messi ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

---विज्ञापन---

यासिने बोनो रहे टीम के हीरो 

मोरक्को की टीम के हीरो गोलकीपर यासिने बोनो रहे। वे अंत तक लड़ते रहे, लेकिन उन्होंने अपने गोलपोस्ट में एक भी गोल नहीं जाने दिया। चीते सी छलांग और बाज की नजर रख उन्होंने स्पेन की ओर से आते हर प्रहार को सहा और आखिरकार अपनी टीम को जीत दिलाकर मैदान से लौटे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए FIFA World Cup 2022: रिचार्लिसन के गोल से गोल्डन बूट की रेस हुई रोमांचक, Lionel Messi समेत इन खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर

---विज्ञापन---

बोनो की शानदार गोलकीपिंग का एक नजारा 90 मिनट बाद देखने को मिला। पहले एक्स्ट्रा टाइम के 4 मिनट बाद ही स्पेन हावी हो चला था। जैसे ही स्पेन के फुटबॉलर ने गोल दागने की कोशिश की, बोनो ने चीते सी छलांग लगाई और शानदार डाइव लगाकर गोल होने से बचा लिया। इसके बाद उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में भी उन्होंने एक भी गोल अंदर नहीं जाने दिया। लड़ते-गिरते बोनो ने अपनी टीम के लिए इतिहास रचा है तो वे अब हर किसी की जुबां पर छाए हुए हैं।

---विज्ञापन---

पेनल्टी शूटआउट में हावी रही मोरक्को की टीम 

मोरक्को के लिए पेनल्टी शूटआउट में पहला गोल अब्देलहामिद साबिरी ने किया। दूसरा गोल हाकिम जायक ने किया। तीसरा पेनल्टी शूट बद्र बेनन से मिस हुआ जबकि आच्रफ हाकिमी ने तीसरा गोल दागकर मोरक्को की टीम को जीत दिला दी। स्पेन के फुटबॉलर पाब्लो सरबिया, कार्लोस सोलर और सर्गियो बस्क्वेस्ट के तीनों गोल मिस हो गए। फुल टाइम तक गोल को लेकर जद्दोजहद होती रही, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं दाग सकी। ऐसे में फुल टाइम के बाद 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 07, 2022 12:07 AM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola