नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रचा। इंग्लैंड ने 22 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीती है। इंग्लैंड की जीत में तेज गेंदबाज मार्क वुड का बड़ा योगदान रहा।
वुड ने चटकाए 4 विकेट
वुड ने दूसरी ईनिंग में शानदार वापसी करते हुए 4 विकेट चटका डाले। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने चौथे दिन 26 रन से शानदार जीत हासिल कर ली। हालांकि जिस गेंदबाज से पाकिस्तान के अच्छे-अच्छे बल्लेबाज खौफ में थे, उसे पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले गेंदबाज अबरार अहमद ने कूट डाला।
और पढ़िए – ICC WTC: इंग्लैंड की जीत के बावजूद खत्म नहीं हुआ पाकिस्तान का सफर, जानिए WTC Final का समीकरण
अबरार ने मचा दिया गदर
अबरार 7 विकेट आउट होने के बाद मैदान पर आए। पाकिस्तान को इस वक्त मैच जीतने के लिए महज 58 रन बनाने थे। 18वें ओवर में जैसे ही उनके सामने मार्क वुड आए सऊद ने दूसरी ही गेंद पर बेखौफ चौका ठोक डाला। वुड की गेंद पर टप्पा पड़ते ही अबरार ने क्रीज पर चहलकदमी की और स्ट्रेट में शानदार चौका जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने चौथी ही गेंद पर एक बार फिर बल्ले से कट लगाया और थर्ड मैन की ओर चौका कूट दिया।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1602211249038807041
और पढ़िए – PAK vs ENG: गेंदबाज है या बल्लेबाज? जिसने पाकिस्तान को लूटा, उसे अबरार अहमद ने कूटा, देखें वीडियो
सकते में आ गई इंग्लैंड
निचले क्रम पर अबरार की ये घातक बल्लेबाजी देख वुड हैरत में पड़ गए। अब बारी थी अगली गेंद की। वुड की पांचवीं गेंद पर अबरार ने एक बार फिर कमाल किया और कट लगाकर स्लिप के बीचोंबीच से फाइन की ओर चौका जड़ दिया। अबरार की घातक बल्लेबाजी देख एक बार तो इंग्लैंड का खेमा सकते में आ गया, लेकिन वह तूफान मचाते हुए ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और जेम्स एंडरसन की गेंद पर बेन डकेट को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।
17 दिसंबर से कराची में खेला जाएगा तीसरा टेस्ट
अबरार ने 12 गेंदों में 4 चौके ठोक 17 रन जड़े। वे अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन उन्होंने मार्क वुड की कुटाई कर जता दिया कि वे भी किसी से कम नहीं हैं। बहरहाल, इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान कराची में वापसी करना चाहेगी। इस सीरीज का फाइनल मुकाबला 17 दिसंबर से कराची में खेला जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines