नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदानों से कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं जिन्हें देख खिलाड़ियों और दर्शकों की हंसी छूट जाती है। एक ऐसा ही नजारा पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन नजर आया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बीच मैच अंपायर से पेट मिलाने लगे। जिसे देख खिलाड़ियों की हंसी छूट गई। ये नजारा इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान नजर आया।
अंपायर मराइस इरासमस से मिलाया पेट का साइज
इंग्लैंड के पांचवें ओवर बाद एक विकेट पर 19 रन हो चुके थे। फहीम अशरफ ने जैसे ही छठे ओवर की लास्ट बॉल डाली बल्लेबाज बेन डकैट ने इसे स्क्वेयर लेग की ओर घुमा दिया। जहां खड़े फील्डर ने जैसे ही थ्रो किया, नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े विल जेक्स के बल्ले पर लगी गेंद अंपायर की ओर मुड़ गई। गेंद को अपनी ओर आता देख अंपायर मराइस इरासमस ने इससे बचने की कोशिश की।
और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘चीते’ की रफ्तार से भागा फील्डर और लपक लिया खतरनाक कैच…देखकर हैरान रह गए Ben Stokes
ओवर खत्म होने के बाद कप्तान बाबर आजम अंपायर के पास आए और सीधे खड़े हो गए। वह उनसे अपना पेट का साइज मिलाकर फैट चैक करने लगे। अंपायर भी बाबर की यह हरकत देख सीधे खड़े हो गए। जिसके बाद बाबर ने साइज चैक किया और फिर अंपायर के पेट पर हाथ मारकर चले गए।
और पढ़िए – PAK vs ENG: छक्का मारने गए थे Ollie Robinson, Abrar Ahmed ने उड़ा दी गिल्लियां, देखें
मीम को रीक्रिएट करने की कोशिश
दरअसल, बाबर ने एक मीम को रीक्रिएट करने की कोशिश की। एक दिन पहले ही उनकी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह अंपायर से थोड़ा दूर खड़े थे, लेकिन उनका पेट ऐसा नजर आ रहा था, जैसे वह खुद मोटे हो गए हों। शायद इस मीम ने बाबर का ध्यान खींच लिया। यही वजह है कि वे इस मीम को हकीकत बनाने की कोशिश में जुट गए। बहरहाल, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 281 रनों की लीड ले ली है। इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज 202 रन पर आउट हो चुके हैं। तीसरे दिन हैरी ब्रुक 74 और बेन स्टोक्स 16 रन बनाकर मैदान में उतरेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
31 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता, विल यंग लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines