PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान के रावलपिंडी में गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले ही दिन रनों का ऐसा तूफान आया कि दुनिया दंग रह गई। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में वनडे और T20 जैसी बल्लेबाजी कर हाहाकार मचा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 75 ओवर में 506 रन बनाए। इस मैच में जहां दिन भर इंग्लैंड की बल्लेबाजी के ही चर्चे होते रहे वहीं एक पाकिस्तानी महिला ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया।
मैदान के बाहर दिखाए कातिलाना स्टेप्स
दरअसल ये वाक्या इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान 42वें ओवर में हुआ। जब जो रूट और ओलियन पोप बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम के दो विकेट गिर गए थे। इसी बीच अचानक स्टेडियम के बाहर एक महिला साड़ी पहनकर बेहतरीन डांस करती नजर आती है। जिस पर तुरंत कैमरा भी फोकस करता है। वहीं इसे देखकर कांमेंट्रेटर भी बोलता है कि वाह क्या शानदार सीन है। वहीं महिला की अदाएं देखकर हर कोई हैरान है और उनका कायल हो गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग बोल रहे हैं कि पाकिस्तान की खराब गेंदबाजी का जश्न मनाती महिला।
और पढ़िए – IND vs BAN: वनडे सीरीज से पहले बांग्लादेश को लगा सबसे बड़ा झटका
और पढ़िए – PAK vs ENG: पहले ही दिन बना डाले 7 रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
इंग्लैंड ने तोड़ डाला 112 साल पुराना रिकॉर्ड
बता दें कि पहले दिन इंग्लैंड ने तूफानी बल्लेबाजी की और टेस्ट मैच के ओपनिंग डे पर बना 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच सिडनी में 9 दिसंबर 1910 को खेले गए टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 494 रन जड़े थे। इंग्लैंड ने 1 दिसंबर 2022 को ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसी के साथ इंग्लैंड ने पहले ही दिन 7 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
30 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
56 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines