नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने 506 रन ठोक ओपनिंग डे में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड बनाया। इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शतक ठोके। जैक क्रॉले ने 122, बेन डकैट ने 107, ओली पोप ने 108 और हैरी ब्रुक ने 101 रन बनाए। इस विस्फोटक और रिकॉर्ड बल्लेबाजी के बाद रावलपिंडी की खराब पिच पर सवाल खड़े हो गए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद पाकिस्तान के कोच सकलैन मुश्ताक ने इंग्लैंड की पारी, पिच और अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया।
पिच सही नहीं थी
सकलैन ने कहा- इंग्लैंड के रिकॉर्ड बनाने के तीनों कारण रहे। इंग्लैंड बहुत अच्छा खेला। हमने प्लांस के मुताबिक गेंदबाजी नहीं की और तीसरा पिच गेंदबाजों के लिए सही नहीं थी। न तो पिच से स्विंग मिल रहा था और न ही टर्न। सकलैन ने आगे कहा- इंग्लैंड के लिए आज का दिन एक्साइटिंग रहा है। उन लोगों ने बहुत एंजॉय किया, लेकिन हमारी पिच ठीक नहीं थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी-फरवरी के दौरान भी हमारी पिच ऐसी ही रही थी। मुझे लगता है कि पिच को थोड़ा सपोर्टिव होना चाहिए।
ये ही हमारे बेस्ट अवेलेबल बॉलर थे
सकलैन से पूछा गया कि क्या कोई टेक्टिकल एरर था या फिर आपने अनुभवहीन गेंदबाजों को जगह दी इसलिए ऐसा हुआ? इस पर कोच ने कहा- ये ही हमारे बेस्ट अवेलेबल बॉलर थे। शाहीन इंजर्ड है और नसीम शाह की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज बढ़िया रही। श्रीलंका के खिलाफ भी उसने अच्छा परफॉर्म किया। नए लड़के मोहम्मद अली ने डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी अच्छा किया, वहीं हारिस रऊफ भी शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। कोच ने कहा- ये अलग फॉर्मेट है और इसमें समय लगता है इसलिए हमारे पास जो भी बेस्ट अवेलेबल बॉलर थे, हमने उन्हीं को चुना। सकलैन ने आगे कहा- वैसे तो समय के साथ पिच भी बदलेगी, लेकिन हमें इंग्लैंड को भी शानदार बल्लेबाजी के लिए क्रेडिट देना चाहिए। मुझे लगता है कि ये टेस्ट मैच काफी एक्साइटिंग रहेगा।
टीम सलेक्शन पर हुआ सवाल
सकलैन से इस दौरान टीम सलेक्शन पर भी सवाल हुए। पत्रकार ने पूछा कि कायदे आजम ट्रॉफी में अबरार ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे, लेकिन आपने उसके बजाय जायद महमूद को चुना। इस पर सकलैन ने कहा- अबरार के बारे में हमने बहुत सोचा, लेकिन हमें इंसाफ करना पड़ता है। एक शख्स (जायद महमूद) जो पिछले एक साल से टीम के अंदर उस माहौल में है और कई बार उसके लिए मौके नहीं बन पाए। हालांकि बॉलिंग दोनों की अच्छी थी, लेकिन अबरार फर्स्ट क्लास जबकि जायद इंटरनेशनल माहौल में ग्रूम हो रहा था तो ऐसे में हमने जायद के साथ इंसाफ करना उचित समझा।
और पढ़िए – PAK vs ENG: पहले ही दिन बना डाले 7 रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
मोहम्मद अली ने कप्तान-कोच को किया इंप्रेस
प्लेइंग इलेवन के बारे में सकलैन ने कहा- हमें तीन फास्ट बॉलर चाहिए थे। मोहम्मद अली लंबे स्पैल कर अच्छा परफॉर्म करके आया है। नेट में उसने बॉलिंग कोच शॉन टैट और कप्तान बाबर आजम को इंप्रेस किया। हमने तीन फास्ट बॉलर और एक लेग स्पिनर खिलाया। जबकि आगा को हमने ऑलराउंडर के तौर पर लिया, लेकिन साउद को ऑलराउंडर के तौर पर नहीं खिलाया। सकलैन ने आगे कहा- अल्लाह करे ये टेस्ट मैच पाकिस्तान के फेवर में जाए। हम अपनी स्ट्रेंथ पर चलते रहेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
41 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
47 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines