Rawalpindi Pitch: आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को झटका दिया है। रावलपिंड़ी की पिच को लेकर पाकिस्तान की फजीहत हुई है। पिछले दिनों पाकिस्तान और इंग्लैंड ने जिस रावलपिंडी पिच पर पहला टेस्ट मैच खेला था, उसे आईसीसी ने दूसरी बार ‘औसत से नीचे’ की रेटिंग देकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मुश्किल में डाल दिया है।
रमीज राजा ने भी बताया था शर्मनाक
इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमेन रमीज़ राजा खुद रावलपिंडी टेस्ट मैच की पिच को शर्मनाक बता चुके थे। अब मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट अपना फैसला दिया। पाइक्रॉफ्ट ने रावलपिंडी की पिच को औसत से नीचे की रेटिंग दी।
दो बार औसत से नीचे की रेटिंग मिली
ये पहली बार नहीं है हुआ जब रावलपिंडी पिच को यह रेटिंग दी गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम भी पाकिस्तान के खिलाफ मार्च 2022 में वहां टेस्ट खेल चुकी है। उस पिच को भी यही रेटिंग आईसीसी की तरफ से मिली थी। लिहाजा कुल 2 बार रावलपिंडी की पिच को औसत से नीचे की रेटिंग मिलना पाकिस्तान के लिए शर्मिंदा करने वाली बात है।
https://twitter.com/ICC/status/1602544737046642689?s=20&t=xYaHLNkwi9MkJJRZFiCLsw
मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने दिया ये बयान
आईसीसी वेबसाईट के अनुसार मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने अपने बयान में साफ कहा कि टयह सपाट पिच थी जिस पर गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिली और दोनों टीमों ने बड़े स्कोर खड़े किये। इस मैच में शायद पिच खराब ही नहीं हुई थी। गेंदबाजों के लिए इसमें काफी कम मदद थी, इसलिए हमने आईसीसी दिशानिर्देशों के अनुसार पिच को औसत से नीचे की रेटिंग देने का फैसला लिया है।’
रावलपिंडी की पिच पर बढ़ गया बैन लगने का खतरा
आईसीसी की तरफ से रावलपिंडी की पिच को 2 डीमेरिट अंक मिले हैं। अगर यह अंक पांच हो जाएंगे तो इस पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन किया जा सकता है। आपको बता दें कि डीमेरिट अंक पांच सालों के लिए मान्य रहते हैं।
क्या था पहला टेस्ट मैच का हाल
दरअसल, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला गया था। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 657 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से कुल चार बल्लेबाजों ने शतक जड़ा था। वहीं इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 579 रन बनाए। अब्दुल्लाह शफीक, इमाम उल हक और कप्तान बाबर आजम ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। मतलब इस पिच पर गेंदबाजों के लिए किसी भी तरह की मदद नहीं मिली।
इंग्लैंड ने जीता था मैच
पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 264 रन पर घोषित की और पाकिस्तान को जीत के लिए 343 रन का लक्ष्य दिया। इस टारगेट का पीछा करने उतरी मेजबान पाकिस्तान के 268 रन पर सिमट गई और इंग्लैंड ने यह मैच 74 रन से अपने नाम किया। मैच में रनों की बारिश होने से पिच को लेकर बड़ा बवाल हुआ था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines