नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट में कई रिकॉर्ड बन रहे हैं। एक तरफ जहां इंग्लैंड ने पहले दिन सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड बनाया तो वहीं दूसरे दिन पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने नया मुकाम हासिल किया।
शुक्रवार को इमाम-उल-हक ने पहली पारी के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन पूरे किए। इमाम ने बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ डाला, जिन्होंने 34वीं पारी में ये मुकाम हासिल किया था। इमाम अपने करियर का 17वां टेस्ट मैच और 32वीं पारी खेल रहे हैं। 18वें ओवर में विल जैक्स की गेंद पर इमाम ने शॉट मारकर कुल 1,000 रन पूरे कर लिए। वह अपने करियर के दौरान पाकिस्तान के लिए 54 एकदिवसीय और दो टी20 खेल चुके हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टेस्ट प्रारूप में दो शतक और चार अर्द्धशतक बनाए हैं।
और पढ़िए – Asia Cup 2023: ‘पाकिस्तान से छीनी एशिया कप की मेजबानी तो…,’ PCB चेयरमैन रमीज राजा ने दिया बड़ा बयान
सईद अहमद के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
पाकिस्तान के लिए सबसे कम पारियों में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सईद अहमद के नाम दर्ज हैं। जिन्होंने करीब 63 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में टेस्ट करियर के 1 हजार रन पूरे किए थे। सईद ने महज 20 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया था, जिसे आज तक कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज नहीं तोड़ सका है। वहीं ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो सबसे तेज 1 हजार रन बनाने के मामले में इंग्लैंड के बल्लेबाज हबर्ट सक्लिफ का नाम दर्ज है, जिन्होंने 13 फरवरी 1925 को महज 12 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1598606139788247041?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1598606139788247041%7Ctwgr%5Ed329ce7911c97cb036f987d899e1ed7ca6db39be%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geo.tv%2Flatest%2F456080-pak-vs-eng-imam-ul-haq-achieves-milestone-in-test-cricket
और पढ़िए – AUS vs WI: अश्विन का रिकॉर्ड खतरे में, डेल स्टेन पछाड़ नैथन ल्योन ने गढ़ा कीर्तिमान
शतक के करीब हैं इमाम
इमाम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 148 गेंदों में 13 चौके-एक छक्का ठोक 90 रन बना लिए हैं और वह शतक के काफी करीब हैं। वहीं ओपनर अब्दुल्लाह शफीक 158 गेंदों में 89 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों को पिच से मदद मिल रही है और वह शतक जड़ सकते हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रन ठोके। टीम ने 506 रन से शुरुआत करते हुए 151 रन जोड़े। इंग्लैंड के शीर्ष पांच बल्लेबाजों में से चार ने रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी प्रदर्शन में पाकिस्तान के खिलाफ तेजी से शतक लगाया। टेस्ट क्रिकेट में यह पहली बार है कि पहले दिन 500 रन बनाए गए हैं, 2005 के बाद से पाकिस्तान के अपने पहले टेस्ट दौरे पर इंग्लैंड शानदार फॉर्म में है।
ज़ाहिद महमूद ने चटकाए 4 विकेट
पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज नसीम शाह ने कप्तान बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन और हैरी ब्रुक को आउट किया। लेग स्पिनर ज़ाहिद महमूद ने 235 रन चार विकेट चटकाए। ये एक टेस्ट डेब्यू पर एक गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक रन हैं। इससे पहले, श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर सूरज रणदीव ने 2010 में कोलंबो में भारत के खिलाफ 222 रन दिए थे। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 17 साल बाद पाकिस्तान में इंग्लैंड की पहली सीरीज है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
25 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
30 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
55 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
1 hr agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
2 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines