नई दिल्ली: पाकिस्तान के रावलपिंडी में गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले ही दिन रनों का ऐसा तूफान आया कि दुनिया दंग रह गई। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में वनडे और T20 जैसी बल्लेबाजी कर हाहाकार मचा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 75 ओवर में 506 रन बनाए। इसमें चार बल्लेबाजों के शतक शामिल रहे।
तोड़ डाला 112 साल पुराना रिकॉर्ड
इस तूफानी बल्लेबाजी के साथ इंग्लैंड ने टेस्ट मैच के ओपनिंग डे पर बना 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच सिडनी में 9 दिसंबर 1910 को खेले गए टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 494 रन जड़े थे। इंग्लैंड ने 1 दिसंबर 2022 को ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसी के साथ इंग्लैंड ने पहले ही दिन 7 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
और पढ़िए – BCCI ने CAC सदस्यों की नियुक्ति का किया ऐलान, तीन पूर्व क्रिकेटर शामिल
England ने एक ही दिन में बना डाले ये रिकॉर्ड
- किसी टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड (506 रन)
- टेस्ट क्रिकेट हिस्ट्री में ओपनिंग डे पर चार बल्लेबाजों के शतक, जैक क्रॉले (122 रन), बेन डकैट (107 रन), ओली पोप (108 रन) और हैरी ब्रुक (101 रन)
- किसी टेस्ट मैच के पहले दिन ओपनिंग सेशन में सबसे ज्यादा रन (174 रन)
- सबसे तेज डबल सेंचुरी साझेदारी का रिकॉर्ड ( पहले विकेट के लिए 233 रन)
- किसी इंग्लैंड ओपनर द्वारा सबसे तेज टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड (जैक क्रॉले 86 बॉल)
- इंग्लैंड के लिए सबसे तेज तीसरी सेंचुरी (हैरी ब्रुक 80 रन)
- दो बल्लेबाजों की पहली टेस्ट सेंचुरी (बेन डकैट, हैरी ब्रुक)
https://twitter.com/englandcricket/status/1598313221403955203?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet
खराब रोशनी की वजह से खेले गए 75 ओवर
वो तो खराब रोशनी की वजह से इंग्लैंड का पहले दिन का खेल 75 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 506 रन पर खत्म हो गया, वर्ना इंग्लैंड 90 ओवर में क्या हाल करता इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। पहले दिन जैक क्रॉले ने 122, बेन डकैट ने 107, ओली पोप ने 108 और हैरी ब्रुक ने 101 रन की शानदार पारी खेली। वहीं जोए रूट 23 रन बनाकर आउट हुए। बेन स्टोक्स तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 35 रन बनाकर नाबाद हैं। हैरी ब्रुक भी शुक्रवार को नए रिकॉर्ड बनाने मैदान में उतरेंगे।
और पढ़िए – PAK vs ENG: पहले ही दिन बना डाले 7 रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
https://twitter.com/ICC/status/1598324461685579779
https://twitter.com/englandcricket/status/1598307498213212161
पाकिस्तान के गेंदबाजों के छूटे पसीने
इंग्लिश बल्लेबाजों के आगे पाकिस्तान के गेंदबाजों के पसीने छूटने लगे। हारिस रऊफ ने 13 ओवर में 78 रन देकर एक विकेट लिया तो वहीं नसीम शाह ने बिना विकेट लिए 96 रन लुटाए। नए गेंदबाज जाहिद महमूद 23 ओवर में 160 रन लुटा दिए। हालांकि वह दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
https://twitter.com/englandcricket/status/1598286116410515456
मोहम्मद अली ने 17 ओवर में 96 रन देकर एक विकेट निकाला। आघा सलमान ने 5 ओवर में 38 रन दिए। सऊद शकील ने 2 ओवर में 30 रन दिए। पाकिस्तान ने इस मैच में चार खिलाड़ियों का डेब्यू कराया, लेकिन वे प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इसके लिए रावलपिंडी की खराब पिच को वजह माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इंग्लिश क्रिकेट के प्रशंसक इसे बैजबॉल इफेक्ट बता रहे हैं, जिसमें इंग्लैंड ने टेस्ट में आक्रामक क्रिकेट खेलने की रणनीति अपनाई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
6 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
53 mins agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
1 hr agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
1 hr agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
5 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines