IND vs AFG: सुदर्शन OUT, 2 खिलाड़ियों का डेब्यू… टेस्ट मैच के लिए ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 नए खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिल सकता है. इसी के साथ साई सुदर्शन का पत्ता भी कट सकता है. इस मैच के लिए टीम की संभावित प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है आइए आपको बताते हैं.

jacket - 2026-05-22T115440.649

IND vs AFG: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद टीम इंडिया का पूरा ध्यान इंटरनेशनल क्रिकेट पर रहने वाला है. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया मैनेजमेंट काफी सीरियस नजर आ रहा है. इस मैच के लिए स्क्वाड में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जो कि इस मैच में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते नजर आ सकते हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव होते नजर आ सकते हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सुदर्शन की जगह पडिक्कल को मौका?

साईं सुदर्शन का बल्ला आईपीएल में तो जमकर गरज रहा है लेकिन टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैचों में वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए खेले 6 मैचों में महज 27.45 की औसत से ही रन बनाए हैं. उनकी जगह प्लेइंग 11 में देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जा सकता है जो कि घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों का अंबार लगाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 42 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं. ऐसे में वो नंबर 3 के लिए शानदार खिलाड़ी होंगे.

ये 2 खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया के लिए 2 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिल सकता है. मानव सुथार और गुरनूर बराड़ को इस मैच में गिल मौका दे सकते हैं. आईपीएल 2026 में ये दोनों ही खिलाड़ी गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं. हर्ष दुबे और मानव के बीच में से किसे इस मैच में मौका दिया जाए ये एक मुश्किल फैसला हो सकता है. दूसरी तरफ गुरनूर ने फर्स्ट क्लास में 18 मैचों में 52 विकेट हासिल किए हैं. गेंदबाजी की और बात करें तो मोहम्मद सिराज को आराम देकर प्रसिद्ध कृष्णा को इस मैच में मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ