हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, बाबर आजम की हुई वापसी

PAK vs AUS: पीसीबी की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. स्टार खिलाड़ी बाबर आजम के साथ-साथ कई खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है. आइए आपको भी बताते हैं कि किस प्रकार दिख रहा है पाक टीम का स्क्वाड

विज्ञापन

PAK vs AUS: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाक टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. बोर्ड की तरफ से इस बार 16 खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. शाहीन शाह अफरीदी टीम की कप्तानी करते हुए दिखेंगे तो वहीं सलमान अली आगा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम की भी इस बार वनडे टीम में वापसी हो गई है. उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. उनके साथ-साथ कई और खिलाड़ियों की भी इस बार वनडे टीम में वापसी हुई है. 

ये 3 खिलाड़ी पहली बार टीम में हुए शामिल

पाकिस्तान की टीम लगातार हर फॉर्मेट में हार का सामना कर रही है. इसी के चलते टीम में लगातार बदलाव भी हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भी स्क्वाड में 3 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो कि इस सीरीज में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करते नजर आ सकते हैं. अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहेल नजीर को पहली बार पाक टीम में जगह मिली है. सीरीज की शुरुआत 30 मई से होगी तो वहीं 4 जून को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. सीरीज के मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर के मैदानों पर खेले जाएंगे.

इन खिलाड़ियों की हुई टीम में वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी हुई है. बाबर आजम, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शादाब खान और सुर्फयान मोकीम जैसे खिलाड़ियों को मैनेजमेंट ने एक बार फिर से मौका दिया है. आखिरी बार खेली गई बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में ये खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं थे.

विज्ञापन

ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान का फुल स्क्वाड

शाहीन शाह अफरीदी, सलमान अली आगा, अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सादाकत, मुहम्मद ग़ाज़ी घोरी, नसीम शाह, रोहेल नजीर, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमायल हुसैन और सुर्फयान मोकीम

ये भी पढ़िए- 58 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे विराट कोहली, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले क्रिकेटर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola