हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs AUS 2nd ODI Live Streaming: सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी पाकिस्तान, जानें भारत में कब और कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs AUS Live Streaming: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल कर पाक टीम सीरीज पर कब्जा करने के लिए उतरेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

PAK vs AUS Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला हो चुका है, जिसमें जीत हासिल कर पाकिस्तान की टीम ने बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में अब दूसरे मैच में जीत हासिल कर पाक टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. इस सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी के हाथों में होगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोस इंग्लिश हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में सीरीज बचाने के इरादे से उतरेगी. 

कितने बजे से खेला जाएगा PAK vs AUS 2nd ODI?

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार ये मुकाबला 5 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

कब और कहां देख पाएंगे लाइव एक्शन?

पाकिस्तान के मैचों का लाइव टेलीकास्ट भारत में नहीं हो रहा है. ऐसे में भारत में इस मैच को फैंस नहीं देख पाएंगे. किसी भी टीवी चैनल या ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भारत में प्रसारण के लिए टेलीकास्ट राइट्स नहीं खरीदे हैं. हालांकि, एक यूट्यूब चैनल ‘स्पोर्ट्स टीवी’ पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. ये मुकाबला 2 जून को खेला जाएगा. 

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम जीत चुकी है पहला मैच 

इस सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी के मैदान पर खेला गया था तो वहीं दूसरा और तीसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. पाक टीम ने पहले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. अराफात मन्हास ने इस मैच में टीम के लिए 5 विकेट झटके थे, जिसके लिए उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. 

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें (Pakistan vs Australia Full Squads)

ऑस्ट्रेलिया टीम: एलेक्स कैरी, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, मैथ्यू कुहनेमैन, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, बिली स्टेनलेक, रिले मेरेडिथ, लियाम स्कॉट, एडम ज़म्पा

विज्ञापन

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी गोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद, रोहेल नजीर, नसीम शाह, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, शमील हुसैन

ये भी पढ़िए- IND W vs ENG W Live Streaming: तीसरी T20 जीत सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, कब और कहां देखें लाइव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola