---विज्ञापन---

IND W vs ENG W Live Streaming: तीसरी T20 जीत सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, कब और कहां देखें लाइव

IND W vs ENG W Live Streaming: टीम इंडिया और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 जून को खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल कर दोनों ही टीमें सीरीज जीतना चाहेंगी. आइए आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

IND W vs ENG W Live Streaming: साल 2026 जून के महीने में महिला विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है. इससे पहले महिला टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जी रही है. 3 मैचों की टी20 सीरीज के 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं तो वहीं आखिरी मैच निर्णायक होगा. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है और तीसरे मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया इस सीरीज में जीत हासि कर टी20 विश्व कप की तैयारियों को अपना पुख्ता करना चाहेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फैंस ये अहम मुकाबला कब और कहां देखें लाइव देख पाएंगे.

कितने बजे से खेला जाएगा IND W vs ENG W 3rd T20?

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच तीसरा टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 जून खेला जाएगा. ये मैच कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारतीय समय अनुसार ये अहम मुकाबला रात 11 बजे से शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा. दूसरे टी20 मैच शाम 7 बजे शुरू हुआ था तो वहीं इस मैच की टाइमिंग में बदलाव हुआ है. 

---विज्ञापन---

कहां देख पाएंगे IND W vs ENG W 3rd T20 मैच लाइव?

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला सोनी नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा. फैंस हिंदी कमेंट्री में मैच को लाइव सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 चैनलों पर देख पाएंगे. इसी के साथ ओटीटी पर लाइव देखने के लिए लिव (Sony LIV) ऐप और उसकी वेबसाइट पर जाना होगा. 

सीरीज में हो रही जबरदस्त भिड़ंत

भारतीय महिला टीम इंग्लैंड की टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है. टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 38 रनों से अपने नाम किया था तो वहीं इसके बाद दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने वापसी की और सीरीज को बराबरी पर ला दिया. ऐसे में अब दोनों टीमों की नजरें तीसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज जीतने पर होगी. 

---विज्ञापन---

IND W vs ENG मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

इंग्लैंड: सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, माइया बूचियर, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, एमी जोन्स (विकेटकीपर), डेनियल गिब्सन, चार्लोट डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, इस्सी वोंग, लिन्से स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज, लॉरेन बेल, लॉरेन फिलर, टिली कोर्टीन-कोलमैन

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, राधा यादव, यास्तिका भाटिया, भारती फुलमाली, नंदिनी शर्मा

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- दिल्ली में टीम इंडिया की मेजबानी करेगी अफगानिस्तान, IPL 2026 खत्म होते ही हो गया नई सीरीज का ऐलान!

First published on: Jun 02, 2026 11:35 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola