नई दिल्ली: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को शारजाह में खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की बखिया उधेड़ दी। PSL में चमके चार खिलाड़ियों के डेब्यू और कप्तान शादाब खान के नेतृत्व में उतरी टीम 20 ओवर में महज 92 रन ही बना की। इसके बाद अफगानिस्तान ने 13 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया। इस सीरीज से बाबर आजम मोहम्मद रिजवान समेत कई खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
यंगस्टर्स के नर्वस होने की वजह से भी ऐसा हो सकता है
कप्तान शादाब खान ने मैच के बाद हार की वजह पर बात की। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि रणनीति ठीक थी। कभी-कभी ये चीजें हो सकती हैं क्योंकि हमारी टीम में बहुत सारे युवा खिलाड़ी हैं। कई बार यंगस्टर्स के नर्वस होने की वजह से भी ऐसा हो सकता है, लेकिन उन्हें मौका देने की जरूरत है, वे बेहतर वापसी करेंगे। एक पेशेवर के तौर पर हम ज्यादा बहाने नहीं बना सकते। यह पूरी तरह से एक अलग गेंद का खेल है। गेंदबाजी में हमारे पास बहुत सारी सकारात्मक चीजें रहीं। इहसानुल्लाह बेहतरीन थे और जमान खान भी। दोनों अपना डेब्यू कर रहे थे और दबाव में थे। हम अगले मैच में अपना शत प्रतिशत देंगे।
और पढ़िए – PAK vs AFG: चौके खाकर गेंदबाज को ‘गुस्सा आया’, डेब्यू करने वाले को जमीन में लोटाया, देखें वीडियो
और पढ़िए – PAK vs AFG: मोहम्मद नबी ने तीर जैसा सीधा छक्का लगाकर दिलाई अफगानिस्तान को जीत, देखें video
अनुभवी खिलाड़ी कम
पाकिस्तान की टीम में अनुभवी खिलाड़ी कम हैं। इसमें ज्यादातर ऐसे यंगस्टर्स हैं जिन्होंने हाल ही पीएसएल में अच्छा प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज सईम अयूब, मध्यक्रम के बल्लेबाज तैयब ताहिर, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जमान खान और इहसानुल्लाह का इंटरनेशनल डेब्यू कराया, लेकिन इहसानुल्लाह के अलावा कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया। सैम अयूब 17 और तैयब ताहिर 16 रन बनाकर आउट हुए। इहसानुल्लाह ने 2 विकेट चटकाए जबकि जमान खान को 3 ओवर में एक भी विकेट नहीं मिला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
4 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
9 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines