हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs AFG: 'हम अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे', अफगानिस्तान से करारी हार के बाद बाबर आजम का बयान

Babar Azam statement after defeat from afghanistan: कप्तान बाबर आजम ने हार के सवालों का जवाब मैच प्रजेंटेशन में देने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Babar Azam

Babar Azam statement after defeat from afghanistan: अफगानिस्तान ने सोमवार को वर्ल्ड कप 2023 में बड़ा धमाका किया। अफगानी टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद डाला। अफगानिस्तान का ये इस वर्ल्ड कप में दूसरा बड़ा उलटफेर रहा। इससे पहले उसने इंग्लैंड को शिकस्त दी थी। वहीं पाकिस्तान की ये भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरी हार रही। इस करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम और कप्तान बाबर आजम पर सवाल उठ रहे हैं। कप्तान ने इन सवालों का जवाब मैच प्रजेंटेशन में देने की कोशिश की।

स्पिनरों ने सही लैंथ पर नहीं डाली बॉल

बाबर आजम ने कहा- ” हमने अच्छा स्कोर बनाया, लेकिन गेंदबाजी में हम उतने अच्छे नहीं थे। हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं ले सके। वर्ल्ड कप में अगर आप एक भी डिपार्टमेंट में अच्छे नहीं हैं तो मैच हार जाते हैं। हमने गेंदबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की, लेकिन हम विकेट नहीं चटका सके। इस जीत का पूरा श्रेय अफगानिस्तान को जाता है। जिस तरह से उन्होंने तीनों विभागों में खेला, उसका पूरा श्रेय अफगानिस्तान को जाता है। हम अगले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। हमने बीच के ओवरों में लेंथ पर गेंद नहीं डाली, खासकर हमारे स्पिनरों ने। इसलिए हम बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके।”

हम अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे

बाबर ने आगे कहा- हम अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। खासकर गेंदबाजी और फील्डिंग में… मैदान में हमने बाउंड्री नहीं रोकी और रन दे दिए, जिसका हमें खामियाजा भुगतना पड़ा। दूसरी पारी में भी पिच स्पिनरों को मदद कर रही थी, लेकिन उनके बल्लेबाजों पर कोई दबाव दिखाई नहीं दे रहा था।” बाबर ने कहा- इस हार से हमें दुख होता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: PAK vs AFG: अफगानिस्तान की जीत पर जमकर नाचे इरफान पठान, राशिद खान के साथ थिरकाए कदम, देखें वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola