PAK vs AFG: अफगानिस्तान की जीत पर जमकर नाचे इरफान पठान, राशिद खान के साथ थिरकाए कदम, देखें वीडियो

Irfan Pathan dance with Rashid Khan on Afghanistan victory: जीत के बाद भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान भी जमकर नाचे।

PAK vs AFG: Irfan Pathan danced with Rashid Khan on Afghanistan victory

PAK vs AFG: Irfan Pathan danced with Rashid Khan on Afghanistan victory

Irfan Pathan dance with Rashid Khan on Afghanistan victory: अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर कर दिया है। सोमवार को उसने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। ये वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा बड़ा उलटफेर रहा। इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था। अफगानिस्तान की जीत के बाद फैंस के रोंगटे खड़े हो गए। जीत के बाद खिलाड़ी खुशी से झूम उठे, लेकिन यहां एक खास बात रही। जीत के बाद भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर और कमेंटेटर इरफान पठान भी जमकर नाचे। वह राशिद खान के साथ खुशी में कदम थिरकाते नजर आए। इरफान का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/Cyv59HCPFpD/?igshid=MTc4MmM1YmI2Ng%3D%3D

विज्ञापन

इरफान ने खुद ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- और मैंने अपना वादा पूरा किया। राशिद खान ने मुझसे कहा कि वे फिर से जीतेंगे और मैंने उनसे कहा कि मैं फिर से डांस करूंगा।

https://twitter.com/DailyDetect/status/1716498735646278096

विज्ञापन

इरफान इस वीडियो में अफगानी सॉन्ग पर कदम थिरकाते नजर आ रहे हैं। इरफान का ये रिएक्शन फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वे कई मौकों पर पाकिस्तान के ‘पड़ोसियों’ को सोशल मीडिया के जरिए ट्रोल करते नजर आते हैं।

मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 130 रन की शानदार पार्टनरशिप बनाई। गुरबाज ने 65 और जादरान ने 87 रनों की पारी खेली। 34वें ओवर में जादरान के आउट होने के बाद रहमत शाह ने 77 और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 48 रनों की नाबाद पारी खेलकर एक ओवर पहले ही 8 विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी।

विज्ञापन

पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर हुई पिटाई

पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ, उसामा मीर और शादाब खान की जमकर पिटाई हुई। रऊफ ने 8 ओवर में 53 रन लुटाए तो वहीं मीर ने 8 ओवर में 55 रन दिए। शादाब खान ने 49 रन लुटाए। तीनों को एक भी विकेट नहीं मिला। इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम के सामने सेमीफाइनल तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया है। टीम को 5 में से 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका से 27 अक्टूबर को है। देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम किस तरह वापसी करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ