PAK vs AFG ODI World Cup 2023: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान के बीच आईसीसी विश्व कप का 22 वां मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अफगानिस्तान के सामने 282 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया। ऐसे में अगर अफगानिस्तान को यह मैच अपने नाम करना है, तो इसके लिए 283 रन बनाने की जरूरत है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने आज कप्तानी पारी खेली है। बाबर आजम ने 92 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली है। इसके अलावा अब्दुल्ला शफीक ने भी 58 रनों की पारी खेली है। इसके बदौलत पाकिस्तान का स्कोर 282 रन पहुंच सका।
नूर अहमद की चली फिरकी
अफगानिस्तान की ओर से नूर अहमद ने अपने स्पिन के जाल में 3 बल्लेबाजों को फंसा लिया है। उन्होंने बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और अब्दुल्ला शफीक तीनों खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। इसके बदौलत पाकिस्तान अफगानिस्तान के सामने सिर्फ 282 रन ही बना पाई, नहीं तो यह स्कोर 300 के पार जाने वाला था। इसके अलावा मोहम्मद नबी और अजमत उल्लाह उमरजई ने भी एक-एक विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान के ओपनर ने टीम को शानदार शुरुआत दी, इसके कारण यह स्कोर खड़ा हो सका।
ये भी पढें:- ‘Babar Azam को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए, कोहली से सीखें… शर्माएं नहीं’, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान की सलाह
पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी
अफगानिस्तान इस मुकाबले को अपने नाम कर उलटफेर करने की सोच से उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान की कोशिश होगी कि लगातार दो मैच हारने के बाद जीत का स्वाद चख सके। अगर पाकिस्तान आज का मुकाबला हारता है, तो उसके लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में पाकिस्तान किसी भी कीमत पर इस मुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी। आज सब की निगाहें एक बार फिर से शाहीन अफरीदी पर टिकी होगी। इस पर सब की नजर होगी कि शाहीन आज क्या कमाल करते हैं।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
12 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines