हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs AFG: 'MOM अवॉर्ड पाकिस्तान से अफगानिस्तान भेजे गए अफगानी लोगों को समर्पित', क्या हैं इब्राहिम जादरान के इस बयान के मायने?

Ibrahim Zadran dedicated Man Of The Match Award to Afghan people: इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान की टीम को शानदार शुरुआत कर जीत के मुहाने पर ले गए।

विज्ञापन
PAK vs AFG: Ibrahim Zadran dedicated Man of the match Award to Afghan people sent from Pakistan to Afghanistan

Ibrahim Zadran dedicated Man Of The Match Award to Afghan people: अफगानिस्तान ने एक बार फिर कमाल करते हुए वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर कर दिया। सोमवार को पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंद अफगानिस्तान ने क्रिकेट फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए। इस जीत में ओपनर इब्राहिम जादरान का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 113 गेंदों में 10 चौके ठोक 87 रन जड़े। जादरान अफगानिस्तान की टीम को शानदार शुरुआत कर जीत के मुहाने पर ले गए। इसके बाद उन्हें इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। जादरान ने इस अवॉर्ड को पाकर बड़ा बयान दिया।

अफगानी लोगों को समर्पित

उन्होंने मैच प्रजेंटेशन में रमीज राजा के साथ बातचीत में कहा- ”यह मैन ऑफ द मैच पाकिस्तान से अफगानिस्तान वापस भेजे गए अफगानी लोगों को समर्पित है।” “मैं खुश हूं कि मैंने इस इवेंट में अच्छा प्रदर्शन किया। मैं सकारात्मक इरादे से खेलना चाहता था। कई बार गुरबाज और मैंने एक साथ शानदार साझेदारी की है। हमने अंडर-16 के दिनों से एक साथ बहुत क्रिकेट खेला है। मैं अपने लिए और अपने देश के लिए बहुत खुश महसूस कर रहा हूं।”

जादरान ने क्यों दिया ये बयान?

दरअसल, इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान सरकार ने अपने देश में बिना दस्तावेज के रह रहे हजारों अफगानी अप्रवासियों को लेकर कार्रवाई की थी। जिसने अफगानी अप्रवासी लोगों के बीच चिंता बढ़ गई। पाकिस्तान की इस कार्रवाई को लेकर बड़ी संख्या में अफगानी अप्रवासियों ने क्वेटा में यूएनएचसीआर ऑफिस के बाहर विरोध-प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन

https://twitter.com/shmsx02/status/1716506080224903568

पाकिस्तान सरकार ने बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों को देश न छोड़ने पर कारावास और निर्वासन का जोखिम उठाने के लिए समय सीमा निर्धारित करने की बात कही है। वहीं अफगानी लोगों का कहना है कि अफगानिस्तान में तालिबान शासन की वजह से उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने अपने भविष्य को लेकर भी चिंता जताई है।

विज्ञापन

पाकिस्तान रिफ्यूजियों के लिए हॉटस्पॉट बना हुआ है। 1979 में सोवियत संघ के हमले के बाद करीब 50 लाख अफगानी लोगों ने देश छोड़ दिया था। जिसमें से ज्यादातर पाकिस्तान चले गए थे। शरणार्थी इसके बाद बड़ी संख्या में 2021 में पाकिस्तान पहुंचे, जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया। आंकड़ों के अनुसार, करीब 13 लाख अफगानी शरणार्थियों ने पाकिस्तान में खुद को रजिस्टर करवा रखा है। संभवतया इब्राहित रिफ्यूजी लोगों का मुद्दा उठाना चाहते थे।

ये भी पढ़ें: PAK vs AFG: अफगानिस्तान की जीत पर जमकर नाचे इरफान पठान, राशिद खान के साथ थिरकाए कदम, देखें वीडियो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola