Sachin Tendulkar reaction on Afghanistan victory: अफगानिस्तान ने सोमवार को पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा सबसे बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था। वहीं दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड ने शिकस्त दी थी। इस जीत के बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी और फैंस खुशी से झूम उठे। इस धमाकेदार जीत की गूंज क्रिकेट के दिग्गजों तक भी पहुंची। जिन्होंने इस पर रिएक्ट किया है। भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी शानदार जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अजय जडेजा के प्रभाव के कारण
उन्होंने ट्वीट कर लिखा- इस विश्व कप में अफगानिस्तान का प्रदर्शन अद्भुत रहा है। बल्ले के साथ उनका अनुशासन और उन्होंने जो स्वभाव दिखाया है, वह बेहतरीन है। विकेटों के बीच आक्रामक दौड़ उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाती है। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने मजाकिया अंदाज में कहा- यह संभवतः किसी अजय जडेजा के प्रभाव के कारण हो सकता है। एक मजबूत गेंदबाजी लाइनअप के साथ, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों पर उनकी जीत एक नई अफगानिस्तान टीम के उद्भव का संकेत देती है। सचिन तेंदुलकर का ये बयान जमकर वायरल हो रहा है।
टीम के मेंटर हैं अजय जडेजा
अजय जडेजा अफगानिस्तान टीम के मेंटर हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व भारतीय कप्तान और मिडल ऑर्डर के दिग्गज बल्लेबाज अजय जडेजा को वर्ल्ड कप 2023 के लिए अफगानिस्तान का मेंटर नियुक्त किया है। इंग्लिश कोच जोनाथन ट्रॉट और अजय जडेजा ने इस टीम में नई जान फूंक दी है। हालांकि जडेजा इसका क्रेडिट नहीं लेते। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि मैं तो इस टीम के साथ सिर्फ ट्रैवलर की तरह हूं। टीम ने जब पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, तो अजय जडेजा टीम के साथियों के साथ डगआउट में इसे सेलिब्रेट करते नजर आए।
ये भी पढ़ें: PAK vs AFG: अफगानिस्तान की जीत पर जमकर नाचे इरफान पठान, राशिद खान के साथ थिरकाए कदम, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
24 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
34 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines