नई दिल्ली: अफगानिस्तान ने यूएई के शारजाह में शुक्रवार को खेले गए पहले टी 20 मैच में पाकिस्तान को शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान ने पहली बार पाकिस्तान को टी 20 इंटरनेशनल में शिकस्त दी है। इस जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान और मोहम्मद नबी गदगद दिखाई दिए। उन्होंने शानदार जीत के बाद कहा, जीत की खुशी है क्योंकि हम हमेशा उनके खिलाफ हारे हैं। कई बार छोटे अंतर से भी हार मिली है।
जीत की लय बरकरार रहने की उम्मीद
राशिद खान ने आगे कहा- जीत की लय बरकरार रहने की उम्मीद है। अफगानिस्तान का रंग पहनना और टीम को जीत दिलाना एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। पिच के मामले में हमें विकेट के बारे में कभी पता नहीं चलता क्योंकि यह अलग तरह से दिखता, लेकिन हमारी मानसिकता यह थी कि जाकर देखें कि यह कैसा खेल रहा है और उसी के अनुसार काम करें।
और पढ़िए – PAK vs AFG: चौके खाकर गेंदबाज को ‘गुस्सा आया’, डेब्यू करने वाले को जमीन में लोटाया, देखें वीडियो
सुधार के क्षेत्र में हमें शीर्ष क्रम को बेहतर बनाने की जरूरत है। हमें न केवल इस श्रृंखला के लिए बल्कि विश्व कप में भी सुधार करने की जरूरत है। अब से हमें दिन-ब-दिन और खेल-दर-खेल प्रयास करने की जरूरत है, साल के अंत तक जब हम विश्व कप के लिए जाएंगे, तो हमारे पास पूरी तरह से तैयार टीम होगी।
और पढ़िए – PAK vs AFG: मोहम्मद नबी ने तीर जैसा सीधा छक्का लगाकर दिलाई अफगानिस्तान को जीत, देखें video
कभी-कभी 100 के बराबर होता है 38
वहीं प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद नबी ने कहा- सभी को बधाई। इन हालात में चेज करना मुश्किल है। एक बल्लेबाजी समूह के रूप में मेरी योजना बल्लेबाजी करने और जिम्मेदारी लेने की थी। ज्यादातर खिलाड़ी बड़ी लीग में खेल रहे हैं। कुछ लोग पीएसएल से आए थे। हम सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते थे। नबी ने आगे कहा कभी-कभी 38 का स्कोर ऐसी स्थितियों में 100 के बराबर होता है। नबी ने इस मैच में 2 विकेट चटकाए और नाबाद 38 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी, जवाब में अफगानिस्तान ने 13 बॉल शेष रहते ये मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। उल्लेखनीय है कि टी 20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद नबी ने कप्तानी छोड़ दी थी। उनके बाद राशिद खान को जिम्मेदारी सौंपी गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंc
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines