PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने बीती रात इतिहास रच दिया। यूएई के शारजाह में खेले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में अफगान टीम ने शानदार जीत हासिल की। अफगानिस्तान ने पहली बार पाकिस्तान को टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हराया है। मोहम्मद नबी ने शानदार छक्का लगाकर मैच जिताया।
मोहम्मद नबी ने लगाया शानदार छक्का
मोहम्मद नबी ने मैच में शानदार बल्लेबाजी की। अफगानिस्तान को आखिरी 14 बॉल में जीत के लिए 1 रन की जरुरत थी। लेकिन नबी ने पॉवर हिटिंग दिखाते हुए शानदार स्टेट छक्का लगाया। जिसे देखकर फैंस मैदान में झूम उठे। उनके छक्के का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस छक्के के लगते ही अफगानिस्तान ने पहली पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया। जिसके बाद मैदान में अफगानिस्तान के फैंस काफी खुश नजर आए।
और पढ़िए – PAK vs AFG: चौके खाकर गेंदबाज को ‘गुस्सा आया’, डेब्यू करने वाले को जमीन में लोटाया, देखें वीडियो
और पढ़िए – WPL 2023: यूपी वॉरियर्स को एलिमिनेटर में भारी पड़ी ये गलती, जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगी खिलाड़ी
नबी ने खेली 38 रनों की पारी
अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने इस मैच में शानदार पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों में 38 रन बनाए। इस दौरान नबी ने शानदार 3 चौके और 1 जबरदस्त छक्का लगाया। जिससे अफगानिस्तान की टीम दो ओवर पहले ही लक्ष्य के पास पहुंच गई। वहीं इस जीत के बाद अफगानी खिलाड़ी भी काफी खुश दिखे। क्योंकि इससे पहले अफगान टीम कई बार नजदीक जाकर हार गई थी।
पाकिस्तान को 92 रन पर रोका
मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अफगानी गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 20 ओवर में 9 विकेट गिराकर 92 रनों पर रोक दिया। जवाब में अफगानिस्तान ने 13 बॉल शेष रहते ये मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। उल्लेखनीय है कि टी 20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद नबी ने कप्तानी छोड़ दी थी। उनके बाद राशिद खान को जिम्मेदारी सौंपी गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
11 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
46 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines