ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 अगस्त से हो चुका है. पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है. पाकिस्तान को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा. इसी के साथ 43 साल पुराना इतिहास फिर से दोहराया गया. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने कपिल देव की बराबरी कर ली.
43 साल बाद दोहराया गया इतिहास
पाकिस्तान को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज अजान अवैस को ओली रॉबिन्सन ने आउट किया. ये दूसरा मौका है, जब टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली ही दिन पहली गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज आउट हुआ हो.
साल 1984 में कपिल देव ने पहली बार टेस्ट मैच के पहले ही दिन पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहसिन खान को आउट किया था. इसके बाद अब तक कोई भी गेंदबाज टेस्ट मैच के पहले दिन पहली ही गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाया था. लेकिन अब इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन ने कपिल देव वाला कारनामा कर इतिहास को फिर से दोहरा दिया है.
ये भी पढ़े: ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक ICC टेस्ट रैंकिंग में बने नंबर-1
ओली रॉबिन्सन बने चौथे गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले दिन पहली गेंद पर विकेट लेने वाले ओली रॉबिन्सन इंग्लैंड के चौथे गेंदबाज भी बन गए हैं. साल 1926 में मॉरिस टेट ने ऑस्ट्रेलिया के बार्डस्ले को मैच की पहली गेंद पर आउट कर पवेलियन लौटाया था. इसके बाद साल 1974 में भारत के सुनील गावस्कर ज्यॉफ अर्नोल्ड की पहली गेंद पर आउट हुए थे. इसके अलावा साल 2007 में रयान साइडबॉटम ने वेस्टइंडीज के डेरेन गंगा को पहली गेंद पर आउट किया था. अब ओली रॉबिन्सन पाकिस्तानी बल्लेबाज अजान अवैस को आउट कर इंग्लैंड के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने भी इस खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: भारत के गॉल टेस्ट जीतते ही बदला समीकरण
संबंधित खबरें
कब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
7 mins agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
1 hr agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
9 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
10 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
11 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
12 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
12 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
13 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
13 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines