ODI World Cup, Team India Semifinal Record: भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल आठवीं बार सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं मेन इन ब्लू ने लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट के अंतिम 4 में जगह बना ली है। हालांकि, भारत को 12 साल से सेमीफाइनल में जीत का इंतजार है। क्योंकि पिछले दो वर्ल्ड कप में लगातार टीम इंडिया सेमीफाइनल मुकाबले हारकर आई है। इसलिए हम टीम इंडिया के लिए कह रहे हैं कि, सेमीफाइनल में जरा बचके।
सेमीफाइनल के आंकड़े चिंताजनक
क्योंकि भारत ने अभी तक कुल 7 सेमीफाइनल मुकाबले वनडे वर्ल्ड कप में खेले हैं जिसमें से चार बार टीम को हार मिली है तो तीन बार ही टीम इंडिया जीत पाई है। कहीं ना कहीं हार के आंकड़े जीत पर हावी हैं इसलिए टीम इंडिया को सेमीफाइनल में सावधान रहने की जरूरत है। खासतौर से तब जब उस टीम से आईसीसी नॉकआउट में टीम इंडिया भिड़ने वाली है जिसके खिलाफ कभी नहीं जीती है।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले टेंशन में टीम, स्टार खिलाड़ी की चोट ने बढ़ाई चिंता
सेमीफाइनल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
- 1983 वर्ल्ड कप- भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया (चैंपियन)
- 1987 वर्ल्ड कप- इंग्लैंड ने भारत को 35 रनों से हराया
- 1996 वर्ल्ड कप- श्रीलंका ने बारिश से प्रभावित मैच में भारत को हराया
- 2003 वर्ल्ड कप- भारत ने केन्या को 91 रनों से हराया
- 2011 वर्ल्ड कप- भारत ने पाकिस्तान को 29 रनों से हराया (चैंपियन)
- 2015 वर्ल्ड कप- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 95 रनों से हराया
- 2019 वर्ल्ड कप- न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से हराया
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी! ये आंकड़े बढ़ा रहे हैं टेंशन
न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC नॉकआउट में नहीं जीता भारत
भारतीय टीम की बात करें तो वो कभी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी नॉकआउट में नहीं जीता है। इससे पहले तीन मैचों पर दोनों टीमों का सामना हुआ है। चैंपियंस ट्रॉफी 200 के फाइनल, 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हुई। हर बार कीवी टीम ने भारत को हराया। इस कारण अब टीम इंडिया इस मिथक को तोड़कर आईसीसी नॉकआउट में पिछली तीन हार का न्यूजीलैंड से बदला लेना चाहेगी।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
8 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
9 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines