नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन इस बार इंडिया में किया जाएगा। इससे पहले कई टीमें वनडे सीरीज खेल रही हैं। वनडे वर्ल्ड कप में 8 टीमें सीधे क्वालिफाई करेंगी, लेकिन इससे पहले उनके सामने कई चुनौतियां हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैच जीतकर इस चुनौती में थोड़ी राहत महसूस की है।
वनडे वर्ल्ड कप के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है साउथ अफ्रीका?
दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की चुनौती उस वक्त बढ़ गई थी, जब उसने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में निर्धारित वनडे सीरीज से हटने का फैसला लिया था। इससे उसकी सीधे क्वालीफाई करने की संभावनाएं कम हो गई थीं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ इस श्रृंखला में लगातार दो जीत के बाद टीम को जिम्बाब्वे में होने वाले मुश्किल क्वालीफायर से बचने की उम्मीद है।
और पढ़िए – ‘मुझमें और हरमनप्रीत में एक चीज कॉमन है…’, वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार अंदाज में दिया कप्तान को जवाब
नौवें स्थान पर है साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका के पास क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग में 18 मैचों में 79 अंक हैं और इन दो जीत के साथ उसने आयरलैंड और श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि वे अभी भी नंबर 9 पर हैं और केवल शीर्ष आठ टीमें ही इस साल के अंत में टूर्नामेंट के लिए ऑटोमेटिकली क्वालिफाई करेंगी।
वेस्ट इंडीज को छोड़ सकती है पीछे
हालांकि साउथ अफ्रीका के पक्ष में अच्छी बात यह है कि उनसे आगे वेस्ट इंडीज ने अपने सुपर लीग के सभी 24 मैच पूरे कर लिए हैं और अब विंडीज की टीम टेबल में ऊपर नहीं जा सकती। अब बस एक जीत से दक्षिण अफ्रीका स्टैंडिंग में वेस्टइंडीज को पछाड़ देगी। मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में नीदरलैंड के खिलाफ दो मैचों से पहले दक्षिण अफ्रीका का इंग्लैंड के खिलाफ इस श्रृंखला में एक और मैच बाकी है।
और पढ़िए – निर्णायक मैच के लिए अहमदाबाद पहुंची भारतीय टीम, खास अंदाज में हुआ स्वागत, देखें वीडियो
श्रीलंका से खतरा
हालांकि उन्हें अब भी 10वें नंबर पर काबिज श्रीलंका से खतरा है। श्रीलंका भी शीर्ष 8 की दौड़ में है। वर्तमान में उसके 77 अंक हैं। श्रीलंका मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच खेलेगा। यदि श्रीलंका कीवीज के खिलाफ तीनों एकदिवसीय मैच जीतता है, तो श्रीलंका के पास अधिकतम अंक 107 हो सकते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका अपने अंतिम तीन वनडे में से हर मैच जीतता है, तो वे अंकों के आधार पर क्वालिफाई कर सकते हैं। साउथ अफ्रीका को श्रीलंका से ज्यादा मैच जीतने होंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
47 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines