ODI World Cup 2023: इन दिनों वनडे विश्व कप 2023 की धूम पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है। सभी फैंस अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, इस बार टीम इंडिया को विश्व कप का प्रबल दांवेदार माना जा रहा है। टीम इंडिया का विश्व कप में अभी तक का सफर काफी शानदार रहा है। टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं है कि, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इस बार विश्व कप को जीतेगी। अपने शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया इन दिनों लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों पर राज कर रही है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के सिर भी विश्व कप का खुमार चढ़ा हुआ है।
स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान सलमान से भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के बारे में उनके विचार पूछे गए। तो सलमान ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उनकी फिटनेस और कड़ी मेहनत को सलमान ने खूब सराहा है। आगे सलमान ने कहा कि, “विराट कोहली शारीरिक रूप से बहुत फिट हैं, मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं। वह बहुत समर्पित हैं और अपने काम को गंभीरता से लेते हैं, मुझे उनकी कार्यशैली पसंद है।”
जब सलमान से विराट और उनकी प्रतिष्ठित फिल्म पात्रों में से एक के बीच समानता दिखाने के लिए कहा गया, तो सलमान ने तुरंत विराट को भारतीय क्रिकेट टीम का ‘दबंग’ करार दिया। गौरतलब है कि सलमान द्वारा की गई तुलना ‘दबंग’ में चुलबुल पांडे के किरदार पर बिल्कुल फिट बैठती है, विराट मैदान पर अपना करिश्मा, आत्मविश्वास और कॉमेडी टच दिखाते हैं। जो उनको काफी अलग बनाता है।
जब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सलमान से उस चरित्र का नाम बताने के लिए कहा, जो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा से मेल खाता है। सलमान की प्रतिक्रिया भी उतनी ही दिलचस्प थी क्योंकि उन्होंने रोहित को ‘बजरंगी भाईजान’ नाम दिया था। सलमान के मुताबिक भारतीय टीम में उनकी फिल्मों के जो दो चरित्रों को शूट करते है वो है विराट कोहली (दबंग) और रोहित शर्मा बजरंगी (भाईजान)।
बता दें, खासकर ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान द्वारा निभाए गए चरित्र को उनके शांत और संयमित आचरण और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को एकजुट करने की उनकी क्षमता से परिभाषित किया गया था। जो सलमान द्वारा रोहित शर्मा पर फिट बैठता है।