ODI World Cup 2023 SA vs NED: वनडे विश्व कप में आज नंबर तीन और नंबर 10 की टीमें यानी साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच मैच होने वाला है। यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। मैच से पहले कहा जा रहा है कि, साउथ अफ्रीका के लिए यहां जीत आसान होगी क्योंकि उसके सामने विश्व कप की सबसे कमजोर टीम नीदरलैंड है। जहां एक तरफ साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है तो वहीं नीदरलैंड अपने दोनों ही मैच हारकर सबसे नीचले पायदन नंबर 10 पर है।
आज नीदरलैंड को हराकर साउथ अफ्रीका पहले स्थान पर पहुंचना चाहेगी तो वहीं नीदरलैंड को विश्व कप में अपनी पहली जीत की तलाश है। बता दें, इस विश्व कप में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक काफी शानदार फॉर्म में है और अभी तक दो शतक लगा चुके हैं। ऐसे में नीदरलैंड के गेंदबाजों के लिए डि कॉक को जल्द से जल्द आउट करना काफी चुनौती भरा होगा।
ऐसी होगी पिच
यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। अभी इस विश्व कप में यहां दो मैच खेले जा चुके हैं। इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर की मदद मिलती है। इसके अलावा स्पिनर्स को थोड़ी ज्यादा मदद मिलती है। जैसी पिच पिछले दो मैचों में देखने को मिली थी आज भी वैसी पिच देखने को मिलेगी। यह ग्राउंड थोड़ा छोटा है और बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स लगा सकते है। मैच से बताया जा रहा है कि, आज धर्मशाला में बारिश की भी संभावना है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023 Points Table: ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, कंगारू टीम ने लगाई छलांग
ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका : तेम्बा बावूमा (कप्तान) , क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डूसैं, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, मार्को यान्सिन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी,जेराल्ड कोएत्जी।
नीदरलैंड : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), मैक्स ओ’डोड, विक्रमजीत सिंह, कोलिन एकरमैन, बास डी लीड, तेजा नीदामानुरु, सिब्रांड एंगलब्रेचट, रोएल्फ वान डेर मर्व, रेयान क्लाइन, पॉल वान मीकरन, आर्यन दत्त>
संबंधित खबरें
2 गेंदों में 2 विकेट... 20 साल की निकी प्रसाद ने रचा इतिहास
29 mins agoPAK vs SL: पाकिस्तान के बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
9 hrs agoIND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला
9 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड
9 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
10 hrs agoरविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या
11 hrs agoक्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
11 hrs agoसूर्यवंशी न्यूजीलैंड में भी नहीं खेलेंगे! पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
12 hrs ago24 चौके और 6 छक्के ठोकने के बाद 199 पर आउट हुए प्रियांश आर्या
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines