World Cup 2023 Points Table: ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, कंगारू टीम ने लगाई छलांग

ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव हुआ है। भारतीय टीम पहले स्थान पर स्थित है। वहीं नीदरलैंड की टीम आखिरी पायदान पर काबिज है।

Prize money ODI World Cup 2023

World Cup Trophy

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मुकाबला सोमवार को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेला गया. दोनों ही टीमों को जारी सीजन की अपनी पहली सफलता की दरकार थी. यहां कंगारू टीम मैदान मारने में कामयाब रही. उसे श्रीलंका के खिलाफ 88 गेंद शेष रहते पांच विकेट से बड़ी जीत मिली। मैच के बाद अंकतालिका में कुछ बदलाव नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली जीत के बाद दो (-0.734 ) अंकों के साथ आठवें पायदान पर आ गई है. वहीं श्रीलंकाई टीम नौवें पायदान पर काबिज है. श्रीलंका ने जारी टूर्नामेंट में खबर लिखे जाने तक तीन मुकाबले खेले हैं. इस बीच उन्हें प्रत्येक मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. श्रीलंका के शून्य (-1.532) अंक हैं.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 के 14 मुकाबलों के बाद नीदरलैंड की टीम सबसे निचले पायदान पर काबिज है. नीदरलैंड ने जारी टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं. इस बीच उन्हें दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. नीदरलैंड शून्य अंक (-1.800) के साथ 10वें स्थान पर काबिज है.

विज्ञापन

पहले स्थान पर मेजबान टीम भारत काबिज है. भारत को अपने तीनों मुकाबलों में जीत मिली है. टीम के कुल छह अंक (+1.821) हैं. दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम काबिज है. न्यूजीलैंड के भी छह अंक (+1.604) हैं.

अंकतालिका में इस प्रकार हैं सभी टीमें:

  1. भारत- 6 अंक (+1.821)
  2. न्यूजीलैंड- 6 अंक (+1.604)
  3. दक्षिण अफ्रीका- 4 अंक (+2.360)
  4. पाकिस्तान- 4 अंक (-0.137)
  5. इंग्लैंड- 2 अंक (-0.084)
  6. अफगानिस्तान- 2 अंक (-0.652)
  7. बांग्लादेश- 2 अंक (-0.699)
  8. ऑस्ट्रेलिया- 2 अंक (-0.734)
  9. श्रीलंका- (-1.532)
  10. नीदरलैंड- (-1.800)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ