SA vs NED: नीदरलैंड की पहली जीत या अफ्रीका नंबर 1, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

SA vs NED: वनडे विश्व कप में आज साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच धर्मशाला में दोपहर 2 बजे खेला जाना है।

ODI World Cup 2023 SA vs NED pitch report playing xi

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 SA vs NED: वनडे विश्व कप में आज नंबर तीन और नंबर 10 की टीमें यानी साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच मैच होने वाला है। यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। मैच से पहले कहा जा रहा है कि, साउथ अफ्रीका के लिए यहां जीत आसान होगी क्योंकि उसके सामने विश्व कप की सबसे कमजोर टीम नीदरलैंड है। जहां एक तरफ साउथ अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है तो वहीं नीदरलैंड अपने दोनों ही मैच हारकर सबसे नीचले पायदन नंबर 10 पर है।

विज्ञापन

आज नीदरलैंड को हराकर साउथ अफ्रीका पहले स्थान पर पहुंचना चाहेगी तो वहीं नीदरलैंड को विश्व कप में अपनी पहली जीत की तलाश है। बता दें, इस विश्व कप में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक काफी शानदार फॉर्म में है और अभी तक दो शतक लगा चुके हैं। ऐसे में नीदरलैंड के गेंदबाजों के लिए डि कॉक को जल्द से जल्द आउट करना काफी चुनौती भरा होगा।

विज्ञापन

ऐसी होगी पिच

यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। अभी इस विश्व कप में यहां दो मैच खेले जा चुके हैं। इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर की मदद मिलती है। इसके अलावा स्पिनर्स को थोड़ी ज्यादा मदद मिलती है। जैसी पिच पिछले दो मैचों में देखने को मिली थी आज भी वैसी पिच देखने को मिलेगी। यह ग्राउंड थोड़ा छोटा है और बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स लगा सकते है। मैच से बताया जा रहा है कि, आज धर्मशाला में बारिश की भी संभावना है।

विज्ञापन

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका : तेम्बा बावूमा (कप्तान) , क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रासी वान डेर डूसैं, एडन मारक्रम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, मार्को यान्सिन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी,जेराल्ड कोएत्जी।

नीदरलैंड : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान, विकेटकीपर), मैक्स ओ’डोड, विक्रमजीत सिंह, कोलिन एकरमैन, बास डी लीड, तेजा नीदामानुरु, सिब्रांड एंगलब्रेचट, रोएल्फ वान डेर मर्व, रेयान क्लाइन, पॉल वान मीकरन, आर्यन दत्त>

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ