ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 का इंतजार आप भी जरूर कर रहे होंगे। अभी फैंस के लिए एक-एक दिन गुजारना मुश्किल हो रहा है। विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है, जो कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। इस कड़ी में हम आपके लिए विश्व कप से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी लेकर आए हैं। बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरना सभी गेंदबाजों के लिए सबसे खुशी का मौका होगा। लेकिन क्या आपको उन गिल्लियों की कीमत का अंदाजा है। चलिए हम आपको बताते हैं इस विश्व कप जो स्टंप्स और बेल्स इस्तेमाल होने वाला है, उसकी कितनी कीमत होती है।
एक स्टंप्स की कीमत 14 लाख
विश्व कप में इस्तेमाल होने वाले स्टंप्स की कीमत आपको 440 वोल्ट का झटका दे सकता है। आपने मैदान पर गेंदबाजों को तेज रफ्तार से विकेट उखाड़ते देखा होगा। आज हम आपको उसी विकेट की कीमत बताने वाले हैं। इस विश्व कप जो मुकाबले खेले जाएंगे उसमें कितने महंगे स्टंप्स और बेल्स इस्तेमाल होने वाला है, इसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। बता दें कि विश्व कप 2023 में जो स्टंप्स इस्तेमाल होने वाला है, उसकी एक सेट की कीमत 41 लाख रुपये है। इसका मतलब एक स्टंप्स की कीमत करीब 14 लाख रुपये होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: रफ्तार का कहर बरपाने को तैयार 5 गेंदबाज, पिछले वर्ल्ड कप में मचा चुका है धमाल
जानें एक बेल्स की कीमत
हर मैच में कुल 6 स्टंप्स इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में विश्व कप में मैच के दौरान सिर्फ 82 लाख रुपये का स्टंप्स इस्तेमाल होने वाला है। वहीं, अगर आपको सिर्फ बेल्स की कीमत बताएं तो, एक-एक बेल्स 50 हजार रुपये से अधिक होती है। मैच के दौरान कुल 4 बेल्स इस्तेमाल किए जाते हैं, इस हिसाब से चारों बेल्स की कीमत 2 लाख रुपये होती है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्रिकेट में इस्तेमाल सामानों की कीमत कितनी अधिक होती है।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 min agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines