हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NZ vs NED: नीदरलैंड की कसी हुई गेंदबाजी, कीवी बल्लेबाजों को शुरुआती 3 ओवर डाल दिए मेडन

ODI World Cup 2023: नीदरलैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अनोखा कारनामा कर दिखाया है। नीदरलैंड के गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों के सामने शुरुआती तीन ओवर मेडन डाल दिया।

विज्ञापन
नीदरलैंड बानाम न्यूजीलैंड।

ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 का छठा मैच न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस की बॉस रही नीदरलैंड ने पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान नीदरलैंड के गेंदबाजों ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। आपको जानकर हैरानी होगी की न्यूजीलैंड की टीम शुरुआती 3 ओवरों में एक भी रन नहीं बना पाई। शुरुआती तीन ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर जीरो रन पर जीरो विकेट था।

तीन ओवर मेडन के बाद बॉउंड्री की बरसात

विश्व कप में इस तरह की गेंदबाजी काबिले तारीफ है। वहीं, अगर सामने कीवी जैसी खतरनाक टीम बल्लेबाजी कर रही हो, फिर भी नीरदलैंड के गेंदबाजों का लगातार 3 ओवर मेडन निकाल लेना आसान काम नहीं है। बता दें कि नीदरलैंड की ओर से पहली ओवर आर्यन दत्त ने डाला, दूसरी ओवर रयान क्लेन ने और तीसरा ओवर एक बार फिर से आर्यन दत्त ने डाला, यह तीनों ओवर मेडन निकाल लिया। कीवी टीम की ओर से ओपनिंग के लिए डेवोन कॉनवे और विल यंग आए थे। हालांकि तीन ओवर के बाद दोनों बल्लेबाजों ने धुंधाधार पारी खेलनी शुरू कर दी और तीन ओवर में जीरो रन का स्कोर 7 ओवर में 63 रनों पर पहुंच गया।

इससे पहले भी इस रिकॉर्ड में कीवी थे शामिल

इस शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन ने एक दशक के बाद एकदिवसीय मैच में लगातार तीन मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड बना दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस तरह की उपलब्धि की आखिरी घटना में न्यूजीलैंड भी शामिल था, जब उन्होंने 2013 में किम्बर्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था। उस अवसर पर कीवी टीम ने 27 रनों से इस मैच को अपने नाम कर लिया था। शुरूआती मेडन के बावजूद, टॉस हारने के बाद डेवोन कॉनवे और विल यंग ने जल्दी ही अपना संयम हासिल कर लिया और केवल 7.3 ओवर में 50 रन के आंकड़े तक पहुंच गए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ENG vs BAN: अब इंग्लैंड का क्या होगा? बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले ही बाहर हो गया दिग्गज क्रिकेटर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola