हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2023: अफगानिस्तान टीम को चेन्नई में मिला भारतीय फैंस का फुल सपोर्ट..नवीन उल हक ने कही बड़ी बात

ODI World Cup 2023: चेन्नई के स्टेडियम में अफगानिस्तान टीम को भारतीय फैंस का फुल सपोर्ट देखने को मिला। नवीन ने किया शुक्रिया।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को चेन्नई में मैच खेला गया। मैच को अफगानिस्तान ने 8 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में चेन्नई के स्टेडियम में अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों को भारतीय फैंस का भी फुल सपोर्ट देखने को मिला हैं।

वैसे तो हमेशा से ही अफगान टीम को भारतीय प्रशंसकों का सपोर्ट मिलता है लेकिन ये मैच पाकिस्तान के साथ था तो यहां सोपर्ट मिलना लाजमी था। जिसके बाद अफगान टीम के खिलाड़ियों ने भी भारतीय फैंस का धन्यवाद किया। नवीन उल हक ने ट्वीट करके भारतीय फैंस का शुक्रिया किया है।

ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल! सारे मैच जीतकर और इस टीम की हार से होगा फायदा

विज्ञापन

नवीन ने शेयर किया वीडियो

चेन्नई के स्टेडियम में भारतीय फैंस द्वारा मिले सपोर्ट पर धन्यावाद करते हुए अफगान टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने वीडियो शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में नवीन ने लिखा कि, “आपके समर्थन के लिए धन्यवाद भारत। लव यू चेन्नई” बता दें, अफगान टीम के कई खिलाड़ी भारत में आईपीएल के दौरान खेलते है ऐसे में बहुत से भारतीय फैंस अफगानिस्तान टीम को सपोर्ट करते हैं। आईपीएल में नवीन उल हक लखनऊ टीम के लिए खेलते है।

https://twitter.com/imnaveenUlHaq_/status/1716515151908831478

विज्ञापन

टूर्नामेंट में अफगान टीम की दूसरी जीत

विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की है। इस मैच में पहले अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने पाक बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने से रोका। उसके बाद सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए अफगान बल्लेबाजों ने महज 2 विकेट खोकर ही मैच को अपने नाम कर लिया।

इससे पहले अफगान टीम ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हराया था। अब पांच मैंचों में 2 जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम 6वें स्थान पर पहुंच गई है। इस जीत के बाद अफगान टीम की जमकर तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं टीम ने अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola