हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: मोहम्मद शमी के बयान ने जीत लिया फैंस का दिल, बोले 'अगर नहीं भी खेलू तो..'

IND vs NZ: विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लेकर इतिहास रचा दिया। भारत ने 4 विकेट से ये मैच जीता।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 IND vs NZ: विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी को पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। शमी ने इस मैच में साबित कर दिया किया कि वो बड़े मैच के खिलाड़ी है और जब-जब टीम में उनको मौका मिला है उन्होंने कभी टीम को निराश नहीं किया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को शमी ने अपनी लाइन और लेंथ से चारों खाने चित किया। इस मैच में शमी ने 5 विकेट अपने नाम किए और विश्व कप इतिहास में शमी दो बार 5-5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए है।

मोहम्मद शमी ने जीता दिल

मैच जीतने के बाद स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बातचीत के दौरान मोहम्मद शमी ने कहा कि, “जब आपके साथी खिलाड़ी अच्छा कर रहे होते है हमें उनका समर्थन करना चाहिए। मैच में पहला विकेट मिलने के साथ ही मेरे अंदर काफी आत्मविश्वास आया। अंत में विकेट निकालना बेहद जरूरी था। मैं खुश हूं कि मुझे वो विकेट मिले और भारत टेबल पर टॉप पर आ गया। अगर नहीं भी खेल रहा हूं तो भी मैं टीम का समर्थन करता रहूंगा।” बता दें, इस मैच से पहले अभी तक शमी को विश्व कप 2023 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया था।

ये भी पढ़ें:-  PAK vs AFG: अफगानिस्तान स्पिनरों के सामने पाक बल्लेबाजों की होगी अग्निपरीक्षा, जानिए संभावित Playing 11

4 विकेट से जीता भारत

आईसीसी टूर्नामेंट्स में 22 अक्टूबर को पूरे 20 साल बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया है। इस मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर से अपनी शानदार पारी से लाखों-करोड़ों फैंस का दिल जीता। भले ही कोहली मैच में शतक से चूक गए हो लेकिन अपनी 95 रनों की पारी से उन्होंने टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने कमाल करके दिखाया। इस मैच में शमी को शार्दुल ठाकुर की जगह मौका दिया गया था। इस मैच में शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें