PAK vs AFG: अफगानिस्तान स्पिनरों के सामने पाक बल्लेबाजों की होगी अग्निपरीक्षा, जानिए संभावित Playing 11

PAK vs AFG: वनडे विश्व कप 2023 में आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।

World Cup 2023 PAK vs AFG pitch report playing xi

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 PAK vs AFG: वनडे विश्व में आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। वनडे इतिहास में आज तक अफगानिस्तान की टीम पाक टीम को हरा नहीं पाई है। ऐसे में आज अफगान टीम पूरी कोशिश करेगी कि वो इस मैच को जीतकर हार के सिलसिले को खत्म करें। अभी तक ये दोनों टीमें वनडे क्रिकेट में 7 बार आमने-सामने हुई है और सभी मैचों में पाकिस्तान ने बाजी मारी है।

पाक को मिल चुकी लगातार दो हार

इस विश्व कप में पाकिस्तान टीम ने शुरूआत बेहद शानदार की थी और अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद टीम अपनी जीत की लय को बरकरार नहीं रख पाई। दो मैच जीतने के बाद फिर पाकिस्तान टीम को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को पहले भारत ने हराया और फिर ऑस्ट्रेलिया ने मात दी। दो मैच लगातार हारने के बाद अब पाक टीम जीत की तलाश में है। वहीं, अगर पाक टीम अफगानिस्तान के हाथों भी हार जाती है तो उसके लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।

उलटफेर करने में माहिर अफगानिस्तान

भले ही अफगानिस्तान टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर हो पर इस टीम ने अपनी प्रदर्शन से सभी टीमों को चौंकाया है। खासकर स्पिन गेंदबाजों ने बड़े-बड़े खिलाड़ियों की नाक में दम किया है। इस विश्व कप में इंग्लैंड जैसी टीम को हराकर अफगानिस्तान ने साबित कर दिया किया वो किसी से कम नहीं है। टीम के बल्लेबाज गुरबाज शानदार फॉर्म में है तो वहीं स्पिन गेंदबाजी में मुजीब उर रहमान, राशिद खान और मोहम्मद नबी कमाल की प्रदर्शन कर रहे हैं। राशिद अभी तक चार मैचों में 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन अस प्रकार हो सकती है

पाकिस्तान टीम : बाबर आजम (कप्तान), इमाम-उल-हक, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, उसामा मीर, मोहम्मद नवाज, हसन अली, हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी।

अफगानिस्तान टीम : हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमत शाह, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, इकराम अलीखिल, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ