ODI World Cup 2023 IND vs ENG: वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इस विश्व कप में भारतीय टीम अभी तक एक मैच नहीं हारी है। पांच मैच जीतकर टीम इंडिया प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। अब टीम इंडिया का अगला मैच इंग्लैंड के साथ 29 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा। जिसके लिए टीम इंडिया लखनऊ पहुंच चुकी हैं। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी रहने वाली है इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
अश्विन को मिल सकता है मौका
जानकारी के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस मैच में रोहित शर्मा तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। यानी इस मैच के लिए आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
अब बड़ा सवाल ये है कि अगर आर अश्विन को प्लेइंग को इलेवन में मौका मिलता है तो कौन सा खिलाड़ी बाहर होगा। बताया जा रहा है कि, मोहम्मद शमी को एक बार फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है। इसका मतलब शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद भी अगले मैच से बाहर बैठ सकते हैं। हालांकि इस बात की अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें:- SL vs ENG: मुश्किल में विश्व चैंपियन टीम! श्रीलंका के खिलाफ 16 साल से नहीं जीता इंग्लैंड
हार्दिक के खेलने पर संशय
हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उनको न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से भी बाहर बैठना पड़ा था। बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया- “हार्दिक के लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ अगला मैच मिस करने की संभावना है।
इस स्तर पर यह एक एहतियात है और कुछ भी गंभीर नहीं है।” हार्दिक की जगह इस मैच में सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया था। बता दें, हार्दिक इस विश्व कप में कमाल की फॉर्म में दिख रहे थे बल्ले से लेकर गेंदबाजी तक में उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines