ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार विश्व कप 2023 भारत में खेला जा रहा है इसके सभी मैच 10 अलग-अलग शहरों में खेले जा रहे हैं। वहीं इन 10 शहरों के मैदान में से एक शहर का मैदान ऐसा है जहां सबसे ज्यादा कैच छूट रहे है। जी हां हम बात कर रहें है धर्मशाला के हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की। इस मैदान पर अभी तक तीन मैच खेले जा चुकें हैं और दोनों ही मैंचों में फील्डरों द्वारा कई कैच छूटते हुए देखे गए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर धर्मशाला के मैदान पर ही क्यों इतने कैच छूट रहे हैं।
कैच छूटने की वजह आई सामने
हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम हिमालय के मनोहारी पहाड़ों पर बनाया गया है जो हाई एल्टीट्यूड पर स्थित है हाई एल्टीट्यूड पर हवा पतली हो जाती है जिसके चलते हवा में बॉल उम्मीद से ज्यादा रफ्तार पकड़ लेती है और खिलाड़ियों को बॉल की स्पीड़ का सही अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो जाता हैं। तेज रफ्तार के कारण बॉल हाथ छिटक जाती है और कैचट छूट जाता है। भारत और न्यूजीलैंड के मैच भी यहीं देखने को मिला। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से तीन कैच छूटे थे।
ये भी पढ़ें:- PAK vs AFG: पाकिस्तान की हार पर बाबर आजम को नसीम शाह की आई याद, ‘अगर वह होता तो…’ Watch Video
धर्मशाला के मैदान को मिली औसतन रैटिंग
बता दें, धर्मशाला के हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम को आईसीसी द्वारा औसतन रौटिंग दी गई है। यहां का खराब आउटफील्ड फील्डरों को काफी दिक्कत देता है। जिसके चलते फील्डर यहां डाइव लगाने से भी डरते है। भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच में भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा ऐसा ही देखा गया। इस मैच में फील्डिंग के दौरान कप्तान रोहित शर्मा को उंगली में चोट लग गई थी जिसके बाद बाकी खिलाड़ी सतर्क हो गए थे वहीं बुमराह को डाइव लगाने से बचते हुए देखा गया।
मैच के बाद सिराज ने कही थी बड़ी बात
मैच के बाद कैच छूटने को लेकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बताया था कि, “रोहित शर्मा ने पहले ही सभी खिलाड़ियों को कहा था कि यहां की आउटफील्ड थोड़ी खराब है ऐसे में अगर कैच छूट भी जाए तो ज्यादा टेंशन नहीं लेना। ध्यान से फील्डिंग करनी है ताकि किसी को इंजरी न हो।”
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
31 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
47 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines