AFG vs SL: तीसरी जीत की तलाश में दोनों टीमें, आज फिर एक्शन में होंगे अफगान स्पिनर्स

AFG vs SL: विश्व कप 2023 में आज श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

ODI World Cup 2023 AFG vs SL pitch report pune stadium live updates

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023 AFG vs SL: आज वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला दोपहर 2 बजे पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टोडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अभी तक ये दोनों टीमें 5-5 मैच खेल चुकी हैं। दोनों ही टीमों को 2-2 मैचों में जीत हासिल हुई है। आज दोनों टीमें अपनी तीसरी जीत की तलाश में होगी।

श्रीलंका और अफगानिस्तान टीमों के हौसले बुलंद है क्योंकि दोनों ही टीमें अपने-अपने पिछले मैच जीतकर आई हैं। वहीं, दूसरी आज अफगानिस्तान के पास विश्व कप में श्रीलंका को पहली बार हराने का मौका होगा। पुणे की पिच की बात करें तो यहां वनडे मैचों में जमकर रन बरसते हैं इस पिच को बल्लबेाजों के लिए शानदार बताया जाता है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में ये दोनों टीमें अभी तक 11 बार आमने-सामने हुई हैं। जिसमें 7 में श्रीलंका और 3 मैचों में अफगानिस्तान ने जीत हासिल की है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। वहीं, विश्व कप में आज तक अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका से जीत नहीं पाई है। विश्व कप में ये दोनों टीमें 2 बार भिड़ी है और दोनों बार ही श्रीलंका ने जीत हासिल की है। ऐसे में आज अफगानिस्तान के पास इस रिकॉर्ड को सुधारने का मौका है। आखिरी बार ये दोनों टीमें एशिया कप में भिड़ी थीं तब श्रीलंका ने 2 रन से जीत हासिल की थी।

विश्व कप 2023 में दोनों टीमों के टॉप खिलाड़ी

इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की तरफ से सदीरा समरविक्रमा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिलहाल सदीरा ने 5 मैचों में 295 रन बनाए है इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले है और वे श्रीलंका की तरफ से टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर भी हैं। गेंदबाजी की बात करें तो, दिलशान मदुशंका काफी शानदार फॉर्म में हैं। दिलशान अभी तक 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

वहीं बात अगर अफगानिस्तान की करें तो, सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं और टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। अभी तक गुरबाज 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके अलावा टीम के तीनों स्पिनर्स मुजीब उर रहमान, राशिद खान और नबी कमाल की गेंदबाजी कर रहें हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ