ODI World Cup 2023 AFG vs ENG: वनडे विश्व कप 2023 के 13वें मैच में अफगानिस्तान ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हराकर 8 साल बाद अपनी जीत हासिल की है। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। जहां अफगानिस्तान टीम को सपोर्ट करने अफगान लोगों के अलावा भारतीय फैंस भी पहुंचे थे। वहीं, इस मैच से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखकर अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों के लिए सभी के दिलों में जगह और बढ़ गई है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। हर कोई इस वीडियो को देखकर अफगानिस्तान खिलाड़ियों को जमकर तारीफ कर रहा है तो वहीं पाकिस्तान खिलाड़ियों की आलोचना की जा रही है।
रोते हुए नन्हे फैन को मुजीब ने लगाया गले
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अफगानिस्तान टीम का एक नन्हा फैन रोते हुए आकर मुजीब से लिपट जाता है। जिसके बाद मुजीब भी इस बच्चें को गले लगा लेते है। बता दें, ये बच्चा भारतीय है और अफगानिस्तान का मैच देखने आया था। ये बच्चा अफगानिस्तान टीम को सपोर्ट कर रहा था। इस वीडियो एक्स पर @kajudgreat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, “मुहम्मद रिज़वान एक कट्टरपंथी मुस्लिम हैं। वे हमसे नफरत करते हैं! वे भारत से नफरत करते हैं। राशिद खान एक उदारवादी मुस्लिम हैं। इसलिए हम भारतीय हमेशा अफगानिस्तान का समर्थन करते हैं क्योंकि वे हमारा सम्मान करते हैं और कभी भी भारत के बारे में गलत बात नहीं करते हैं। इससे साबित होता है कि भारतीय सभी मुसलमानों से नफरत नहीं करते। ”
https://twitter.com/kajudgreat/status/1713609392489214412?t=f9e4ltH6uha1hXXRKGDsjQ&s=08
ये भी पढ़े:- क्रिकेट की दुनिया में होगा एक और ‘World Cup’, ICC ने लगाई मुहर
अफगानिस्तान ने 69 रनों से जीता था मैच
बात अगर मैच की करें तो, अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से हराया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 284 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पूरी इंग्लैंड 40.3 ओवर में 215 रनों पर ही ढेर हो गई थी। अफगानिस्तान की तरफ से स्पिन गेंदबाजों द्वारा शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। अफगान टीम के तीन स्पिनरों ने मिलकर इंग्लैंड के 8 विकेट चटकाएं। जिसमे 3 राशिद खान, 3 मुजीब और 2 विकेट मोहम्मद नबी ने चटकाएं।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
39 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
2 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
3 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
3 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines