ODI World Cup 2023: अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। विश्वकप में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 के चयन में सबसे बड़ी परेशानी नंबर 4 पोजिशन को लेकर है। इसके लिए एक नहीं बल्कि तीन दावेदार हैं। जिसमें श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन शामिल हैं। इनमें से पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि फिट और उपलब्ध श्रेयस अय्यर इस साल के अंत में घरेलू वनडे विश्व कप के लिए भारत के लिए नंबर 4 स्थान पर सबसे अच्छा विकल्प हैं।
टीम से बाहर चल रहे अय्यर
मेन इन ब्लू तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज का सामना करेगी, जिसका पहला मैच गुरुवार (27 जुलाई) को ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेला जाएगा। पीठ की सर्जरी से उबर रहे अय्यर तीन वनडे मैचों के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।
अय्यर से अच्छा विकल्प कोई नहीं – आकाश चोपड़ा
अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, चोपड़ा ने भारत की विश्व कप टीम में नंबर 4 स्थान के लिए संभावित उम्मीदवारों पर विचार किया। उनका मानना है कि अय्यर सबसे अच्छा विकल्प हैं। उन्होंने कहा है कि “आम तौर पर नंबर 4 पर कौन खेलता है या खेलता था? श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर खेलते थे और उन्होंने जो भी मैच खेले हैं, श्रेयस अय्यर ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है।” उनकी अनुपलब्धता के बाद चीजें थोड़ी गड़बड़ हो गईं, लेकिन अगर श्रेयस अय्यर फिट और उपलब्ध हैं, आप इस समय नंबर 4 पर उनसे बेहतर विकल्प के बारे में नहीं सोच सकते हैं।”
श्रेयस अय्यर का करियर रिकॉर्ड
श्रेयस ने 42 वनडे मैचों में 46.60 की शानदार औसत से 1631 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले साल वनडे में 17 मैचों में 55.69 की बेहतरीन औसत से 724 रन बनाए लेकिन मार्च के बाद से उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। अय्यर ने 2022 में टीम इंडिया के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines