ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 का छठा मैच आज यानी 9 अक्टूबर को नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच को अपने नाम कर कीवी टीम बैक टू बैक जीत हासिल करने के लिए तैयार है। मैच दोपहर 2 बजे शुरू होने वाला है, जो कि हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड पहले से ही अंक तालिका में शीर्ष पर विराज है, ऐसे में इस मुकाबले को जीतने के बाद शीर्ष पर अपनी दावेदारी को अधिक मजबूत कर लेगी। लेकिन आपको बता दें कि नीदरलैंड को हराना इतना भी आसान नहीं है। नीदरलैंड इससे पहले भी विश्व कप में कई टीमों को हराकर उसकी समीकरण को फेल कर चुका है।
1996 में पहला विश्व कप मैच खेला था नीदरलैंड
इस मुकाबले को लेकर फैंस का मानना है कि न्यूजीलैंड एकतरफा मुकाबला अपने नाम कर लेगी, क्योंकि नीदरलैंड में दम नहीं है। इससे पहले की आप भी यही सोचें की नीदरलैंड हल्की टीम है, हम आपको कुछ आंकड़ें बताने वाले हैं, जो बताता है कि नीदरलैंड इससे पहले भी विश्व कप में कई अंतर्राष्ट्रीय टीमों को मात देकर उसका समीकरण बिगाड़ चुका है। बता दें कि नीदरलैंड ने 17 फरवरी 1996 को विश्व कप का पहला मुकाबला खेला था, इस मैच में नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ‘विनिंग सिक्स’ जड़ने के बाद मैदान पर निराश होकर बैठे केएल राहुल, रिएक्शन वायरल
क्या कीवी के लिए मुसीबत बन सकता है नीदरलैंड?
नीदरलैंड अभी तक विश्व कप में 2 मुकाबले अपने नाम कर चुका है। उन्होंने विश्व कप का पहला मुकाबला 27 फरवरी 2003 को जीता था। नीदरलैंड ने नामीबिया को 64 रनों से एकतरफा मुकाबला अपने नाम कर जीत हासिल कर लिया था। इसके बाद उन्होंने विश्व कप का दूसरा मुकाबला 20 मार्च 2007 को जीता था। इस दौरान नीदरलैंड ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हराया था। ऐसे में हो सकता है कि नीदरलैंड कीवी को भी टक्कर दे दें और कीवी का समीकरण बदल दे।
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines