ODI WC Qualifiers: वानिंदु हसरंगा ने रच दिया इतिहास, वनडे में ऐसा कारनामा करने वाले बन गए पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी

ODI WC 2023 Qualifiers Wanindu Hasaranga

ODI WC Qualifiers 2023: जिम्बाब्वे में खेले जा रहे वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स 2023 में रविवार को श्रीलंका ने आयरलैंड को 133 रनों से मात दे दी। इस मैच में श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। हसरंगा ने इससे टीम को जीत तो दिलाई ही साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हसरंगा ने किया ये कारनामा

श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा नडे वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगातार तीन बार पांच विकेट हॉल लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप 2023 क्वालीफाइंग मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने 33 साल पहले ये कारनामा करके दिखाया था।

लगातार तीन मैचों में झटके 5 विकेट

बता दें कि हसरंगा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। वे इस टूर्नामेंट के लीडिंग विकेटटेकर हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 79 रन देकर पांच विकेट झटके। इससे पहले हसरंगा ने यूएई के खिलाफ 24 रन देकर 6 विकेट और ओमान के खिलाफ 13 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। ऐसे में वे लगातार तीन बार 5 विकेट लेने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

मैच में ऐसे जीती श्रीलंका

श्रीलंका की जीत के हीरो ओपनर दिमुथ करुणारत्ने रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेली और टीम को एक विशाल लक्ष्य की ओर ले गए। इसके अलावा वानिंदु हसरंगा ने भी 5 विकेट झटके और मैच को जीत की ओर ले गए। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 325 रन बनाए। वहीं आयरलैंड की टीम इसके जवाब में 192 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ