ODI WC Qualifiers 2023: भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के लिए आयोजित किए जाने वाले क्वालिफायर्स में आज पहला मुकाबला श्रीलंका और यूनाइडेट अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा। मैच का आयोजन जिम्बाब्वे के क्विंन्स स्पोर्ट्स क्लब में किया जाना है। मैच की शुरुआत भारतीयसमयानुसार दोपहर 12:30 बजे से होगी।
श्रीलंका के पास मजबूत टीम
दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका के पास मजबूत टीम है। 1996 के चैंपियन एक शानदार शुरुआत करना चाहेंगे। उन्होंने हाल ही में द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला में अफगानिस्तान को 2-1 से हराया।
श्रीलंका ने मथीशा पथिराना को भी अपनी टीम में शामिल किया। बहुत कुछ वानिंदु हसरंगा और महेश ठीकशाना पर भी निर्भर करेगा, जो सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनके लिए शानदार रहे हैं।
दूसरी ओर, यूएई को हाल ही में तीन मैचों की श्रृंखला में वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा। वे वार्म-अप मैचों में भी लड़खड़ाए। अगर यूएई को मैच जीतना है तो मोहम्मद वसीम, रोहन मुस्तफा, वृति अरविंद और जहूर खान को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
ये भी पढ़ेंः BAN vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, इस दिग्गज ऑलराउंडर की हुई वापसी
SL vs UAE Head to Head: कौन किसपर भारी?
अब तक दोनों टीमें वनडे प्रारूप में 2 मौकों पर आमने-सामने हुई हैं, जिसमें दोनों में श्रीलंका ने जीत हासिल की है।पहली बार 2004 के एशिया कप में श्रीलंका ने UAE को 116 रन से हराया था।इसके बाद 2008 के एशिया कप में श्रीलंका ने 142 रन से जीत हासिल की।लाहौर में खेले गए उस मैच में जीत के लिए मिले 291 रनों का पीछा करते हुए UAE 148 रन पर ही सिमट गई थी।
SL vs UAE Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
श्रीलंका और यूएई के बीच खेले जाने वाले इस मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
SL vs UAE Live Telacast: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
श्रीलंका और यूएई के बीच खेले जाने वाले इस मैच को टीवी पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
8 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
9 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
12 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines