NZ vs SL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका (NZ vs SL) के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में श्रीलंका ने शानदार शुरुआत की है। लेकिन पहले ही दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी (Tim Southee) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साउदी अब न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
साउदी के 362 विकेट पूरे
श्रीलंका के खिलाफ टिम साउदी ने पहली पारी में 3 विकेट लिए। जिसके साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल की। टिम साउदी अब न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को पीछे छोड़ दिया है। विटोरी के 361 विकेट थे, लेकिन अब साउदी उनसे आगे निकल गए हैं। साउदी से आगे अब न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज रिजर्ड हेडली हैं।
न्यूजीलैंड के पांच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- रिजर्ड हैडली 431 विकेट
- टिम साउदी 362 विकेट
- डेनियल विटोरी 361 विकेट
- ट्रेंड बोल्ट 317 विकेट
- नील वेगनर 258 विकेट
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘सही डिसिजन नहीं था…’, दिनेश कार्तिक ने रोहित शर्मा के फैसले पर उठाए सवाल
श्रीलंका का स्कोर 300 पार
वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चल रहे पहले टेस्ट में लंका ने शानदार शुरुआत की है। पहली पारी में श्रीलंका 6 विकेट पर 306 रन बना चुकी है। श्रीलंका की तरफ से कुशल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए, जबकि दिमुध करुणारत्ने ने 50 और एंजलो मेथ्यूज ने 47 रनों की पारी खेली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
30 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines