नई दिल्ली: न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी बल्लेबाज केन विलियमसन और हेनरी निकोलस ने अपनी बल्लेबाजी से हाहाकार मचा दिया। वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन दोनों बल्लेबाजों ने डबल सेंचुरी जमाईं। केन ने जहां 296 गेंदों में 23 चौके-2 छक्के ठोक 215 रन जड़े तो वहीं हेनरी निकोलस ने 240 गेंदों में 15 चौके-4 छक्के कूट नाबाद 200 रन बनाए। हेनरी की डबल सेंचुरी के बाद न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 580 रनों पर पारी घोषित कर दी। अपनी शानदार पारियों के साथ केन विलियमसन-हेनरी निकोलस ने इतिहास रच दिया।
दोहरा शतक बनाने वाली न्यूजीलैंड की पहली जोड़ी
वे टेस्ट की एक पारी में दोहरा शतक बनाने वाली न्यूजीलैंड की पहली जोड़ी बन गए हैं। अब तक ये कारनामा किसी भी कीवी जोड़ी ने नहीं किया था। रिकॉर्ड्स की बात करें तो अब ये कीर्तिमान दुनिया में 17 बार किया गया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के नाम 5 बार, श्रीलंका के नाम 4 बार, पाकिस्तान के नाम 3 बार, वेस्ट इंडीज के नाम 2 बार, इंग्लैंड, भारत और साउथ अफ्रीका के नाम एक-एक बार दर्ज है। भारत के लिए गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में ये रिकॉर्ड नाम किया था।
https://twitter.com/ICC/status/1637053920898891782?cxt=HHwWjIC2lcP3_bctAAAA
और पढ़िए – LLC 2023: एलएसली मास्टर्स से बाहर हुई इंडियन महाराजा, शाहिद अफरीदी की टीम ने 10 विकेट से दी मात
तीसरे विकेट के लिए साझेदारी का रिकॉर्ड
इसी के साथ केन और हेनरी ने तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी आठवीं साझेदारी का रिकॉर्ड भी बनाया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 363 रन जोड़े। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के इंजमाम उल हक और इजाज अहमद का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ ढाका में नाबाद 352 रन बनाए थे।
मैच की बात करें तो श्रीलंका की पहली पारी में 2 विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। श्रीलंका फिलहाल 554 रनों से पीछे चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और प्रभात जयसूर्या क्या कमाल करते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
31 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines