NZ vs SL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका (New Zealand vs Sri Lanka) के बीच दूसरे टेस्ट में धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) ने अपना जलवा दिखाया। विलियमसन ने पहली पारी में श्रीलंका के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया। जिससे दूसरे टेस्ट में कीवी टीम की पकड़ मजबूत नजर आ रही है।
विलियमसन का 6वां दोहरा शतक
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन का यह टेस्ट में 6वां दोहरा शतक है। उन्होंने 296 गेंदों में 215 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान विलियमसन ने 23 शानदार चौके और 2 जबरदस्त छक्के लगाए। विलियमसन ने अपना दोहरा शतक भी चौका लगाकर पूरा किया। विलियमसन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका पर पकड़ मजबूत कर ली है।
और पढ़िए –IPL 2023: RCB के साथ जुड़ा धाकड़ ऑलराउंडर, टीम इंडिया के खिलाफ मचाया था धमाल
हेनरी निकोल्स ने भी बनाया दोहरा शतक
केन विलियमसन के साथ हेनरी निकोल्स ने भी अपने करियर का पहला दोहरा शतक बनाया। निकोल्स ने 240 गेंदों में 200 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 शानदार चौके और 4 जबरदस्त छक्के लगाए। निकोल्स और विलियमसन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड अब दूसरे टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर है।
https://twitter.com/sparknzsport/status/1636930393835454464?s=20
और पढ़िए –केएल राहुल या केएस भरत में से किसे मिलना चाहिए WTC में मौका, रवि शास्त्री ने चुना यह नाम
न्यूजीलैंड ने बनाए 540 रन
न्यूजीलैंड ने 580 रनों पर पहली पारी घोषित कर दी। कीवी टीम की तरफ से केन विलियमसन ने 215 और हेनरी निकोल्स ने 200 रनों की पारी खेली। वहीं श्रीलंका के पहली पारी में 26 रन पर दो विकेट गिर चुके हैं। फिलहाल श्रीलंका न्यूजीलैंड से 554 रन पीछे हैं। लंका की तरफ से दिमुथ करुणारत्ने 16 और प्रबथ जयसूर्या 4 रन बनाकर क्रीच पर हैं। ऐसे में श्रीलंका के बल्लेबाजों को कल संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
36 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines