NZ vs SL 1st Test: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान टीम साउदी ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट लेकर श्रीलंका के बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी। इस धाकड़ प्रदर्शन के बदौलत उन्होंने एक खास क्लब में अपना नाम जोड़ लिया है जिसमें अश्विन, स्टेन समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं।
इस खास क्लब में शामिल हुए टीम साउदी
न्यूजीलैंड के कप्तान टीम साउदी इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और शानदार गेंदबाजी से अपनी टीम को जीत दिला रहे हैं। इसी कड़ी में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट लिए। ये उनके करियर का 15वां पांच विकेट हॉल था जिसके चलते वे टेस्ट क्रिकेट में 15 बार एक पारी में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं।
टीम साउदी ने इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी टीएम एल्डरमैन को भी पछाड़ दिया है जिनके टेस्ट में 14 बार पांच विकेट हॉल थे। वहीं टेस्ट में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं जिन्होंने ये कारनामा 67 बार किया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न है जिन्होंने ये 37 बार किया है।
और पढ़िए – WPL 2023 RCB vs UP: पहली जीत दर्ज करने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ उतरेगी स्मृति मंधाना की टीम, यहां देखें लाइव
टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
1. मुथैया मुरलीधरन – 67 बार
2. शेन वॉर्न – 37 बार
3. सर आरजे हेडली – 36 बार
4. अनिल कुंबले – 35 बार
5. हैरथ – 34 बार
और पढ़िए – PSL 2023: जो बाबर आजम न कर सके, वो फखर जमां ने कर दिखाया
New Zealand Playing 11: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर, ब्लेयर टिकनर
Sri Lanka Playing 11: ओशदा फर्नांडो, दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, धनंजया डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कसुन राजिथा, प्रभात जयसूर्या, असिता फर्नांडो, लाहिरू कुमारा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines